रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह सत्र आगामी 14 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा।
सत्र के संबंध में जानकारी देते हुए विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने बताया कि इस अल्पकालिक शीतकालीन सत्र के दौरान कुल 4 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों में राज्य सरकार के वित्तीय कार्यों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण शासकीय विधायी और प्रशासनिक कार्य संपादित किए जाएंगे।
छत्तीसगढ़ के स्कूलों में , कल 13 नवंबर को होगी SMC की खास मीटिंग!
सत्र की घोषणा के साथ ही सचिवालय और शासन स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।




