अब इंसानी खून का एक और नया चैप्टर! वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला बिल्कुल नया ब्लड ग्रुप ‘JAMA’
जशपुर: श्री सर्वेश्वरी समूह का 66वाँ स्थापना दिवस समारोह आगामी 21 सितम्बर 2026, दिन सोमवार को “अघोर पीठ”, वामदेव नगर, गम्हरिया, जशपुर के पुनीत प्रांगण में श्रद्धा और भक्तिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा। इस संबंध में आयोजकों ने सभी धर्म बन्धुओं और माताओं को इस परम पावन पर्व पर उपस्थित होने की विनम्र अपील की है।
बाजार जाने से पहले ढीली कर लें जेब: ₹60 से कम कोई सब्जी नहीं, मिर्च-लहसुन के दाम ने छुड़ाए पसीने!

इस पावन अवसर पर दिनभर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सेवा कार्य संपन्न होंगे, जिनका विवरण इस प्रकार है:
- प्रातः 5:00 बजे: प्रभात फेरी
- प्रातः 9:00 बजे: ध्वजपूजन, ध्वजोत्तोलन, गुरूपूजन, आरती एवं सफलयोनि का पाठ तथा प्रसाद वितरण
- प्रातः 10:30 बजे: लघु संगोष्ठी
- अपराह्न 3:00 बजे: मंदिर, मस्जिद एवं गिरजाघरों में झाड़ू वितरण
- अपराह्न 3:30 बजे: विभिन्न चिकित्सालयों में मरीजों के बीच फल, बिस्कुट एवं पौष्टिक आहार का वितरण























