- 321 दिनों से चल रहा है आंदोलन, सहायक शिक्षक के 2300 पदों पर नियुक्ति की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
- शिक्षा मंत्री के बंगले के अंदर परिजनों के साथ डटे अभ्यर्थी, पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डीएड (D.Ed) अभ्यर्थियों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा है। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में डीएड अभ्यर्थी अपने परिजनों के साथ शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के शासकीय बंगले के अंदर पहुंच गए और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। अभ्यर्थियों की मुख्य मांग है कि सहायक शिक्षक के 2300 पदों पर रुकी हुई नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जाए और नियुक्ति की निश्चित तारीख की घोषणा की जाए।
ATM में पैसे जमा करते समय फंस गई रकम? न हों परेशान: देरी होने पर बैंक देगा ₹1,000 रोजाना मुआवजा, जानिए शिकायत का सही तरीका
321 दिनों से जारी है संघर्ष
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ये सभी अभ्यर्थी पिछले 321 दिनों से लगातार अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर आंदोलन की राह पर हैं। लंबे समय तक शांतिपूर्ण प्रदर्शन और शासन-प्रशासन के चक्कर काटने के बाद भी जब कोई ठोस परिणाम नहीं निकला, तो नाराज अभ्यर्थियों ने आज सीधे शिक्षा मंत्री के बंगले का रुख किया और अंदर ही बैठकर धरना शुरू कर दिया।
दीपावली नहीं, सोहराय मनाते हैं यहां के ग्रामीण: प्रकृति और मवेशियों की पूजा कर जताते हैं आभार, 10 हजार साल पुरानी परंपरा आज भी कायम
मंत्री बंगले पर मौजूद नहीं, पुलिस और प्रशासन कर रहे मान-मनौव्वल
इस हाई-वोल्टेज प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और प्रशासनिक अमला तुरंत हरकत में आ गया। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार अभ्यर्थियों और उनके परिजनों को समझाने-बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जिस वक्त अभ्यर्थी बंगले के भीतर दाखिल हुए, उस समय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव बंगले में मौजूद नहीं थे।
‘निश्चित तारीख मिलने तक जारी रहेगा धरना’
प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का साफ कहना है कि वे अब कोरे आश्वासनों से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं। जब तक शासन या शिक्षा विभाग की ओर से 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति को लेकर कोई लिखित या निश्चित तारीख घोषित नहीं की जाती, तब तक उनका यह धरना-प्रदर्शन यूं ही जारी रहेगा। फिलहाल, मंत्री बंगले के भीतर तनावपूर्ण लेकिन शांतिपूर्ण माहौल के बीच अभ्यर्थियों का प्रदर्शन लगातार जारी है।


