छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन सख्त: 48 घंटे में काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नोटिस जारी
रायपुर:
छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख (एलाइड एंड हेल्थकेयर) क्षेत्र से जुड़े 11 महत्वपूर्ण तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय (DME) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों में 3 डिप्लोमा और 8 स्नातक (डिग्री) स्तर के वोकेशनल और टेक्निकल हेल्थ कोर्सेज शामिल हैं। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पैरामेडिकल और तकनीकी विशेषज्ञों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन कोर्सेज में प्रवेश पाने वाले युवाओं के लिए चिकित्सा क्षेत्र में रोजगार के विस्तृत अवसर उपलब्ध होंगे।

प्रवेश के लिए उपलब्ध डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, डायलिसिस टेक्नोलॉजी तथा मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी शामिल हैं। वहीं, स्नातक स्तर पर बैचलर ऑफ फिजिशियन एसोसिएट्स, बैचलर ऑफ साइंस इन हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी, बैचलर्स ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री तथा बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों में दाखिला दिया जा रहा है।
इन पाठ्यक्रमों के जरिए छात्रों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े तकनीकी कार्यक्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल करने का मौका मिलेगा। रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग के क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं के लिए एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जांच केंद्रों में बेहतर अवसर मिलेंगे। मेडिकल लैब साइंस के छात्रों के लिए पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक और शोध संस्थानों में संभावनाएं खुलेंगी। इसी तरह, एनेस्थीसिया और ओटी टेक्नोलॉजी से जुड़े युवाओं की भूमिका ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और इमरजेंसी यूनिट्स में बेहद अहम होगी। वहीं डायलिसिस थेरेपी और ऑप्टोमेट्री के विद्यार्थियों को किडनी केयर सेंटर्स, आई हॉस्पिटल्स और विजन टेस्टिंग सेंटर्स में रोजगार मिलेगा।
प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे ऑनलाइन आवेदन जमा करने या शुल्क भुगतान करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट https://cgdme.in पर जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों, पात्रता शर्तों और प्रवेश नियमों का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।


