Author: CG NOW DESK

रायपुर: लोगों के लिए राहत की खबर है कि देवभोग का दूध समेत सभी तरह के प्रोडक्ट 22 सितंबर से सस्ते हो जाएंगे. छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित की ओर से आम लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए यह फैसला लिया गया है. इस फैसले के बाद सोमवार से दूध, पनीर, घी, मक्खन समेत सभी तरह की चीजें सस्ती हो जाएंगी. रायगढ़ में गरमाई सियासत, कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के दौरान विधायक पर बीजेपी नेता ने अशोक चक्र के अपमान करने का लगाया आरोप देवभोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार देवभोग पनीर (1 किग्रा) पर अब 5…

Read More

रायगढ़ : जिले में कांग्रेस की वोट अधिकार यात्रा के बाद से राजनीति गरमा गई है। खरसिया विधायक उमेश पटेल पर अशोक चक्र के अपमान के बाद नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने विधायक पर यात्रा के दौरान भारत के नक्शे से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर इन आरोपों पर खरसिया में कांग्रेसियों ने थाना में आवेदन देकर विधायक उमेश पटेल की छवि खराब करने वालो पर कार्रवाई की मांग की है। CG में बड़ा रेल हादसा टला, लोकोपायलट की सतर्कता से टली दुर्घटना भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शशिकांत…

Read More

 बिलासपुरः पोरबंदर-शालीमार हापा एक्सप्रेस (12905) बड़ी दुर्घटना से बच गई. तेज रफ्तार ट्रेन जयराम नगर से लटिया के बीच एक रेलडाली से टकरा गई. यहां इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा मरम्मत कार्य कराया जा रहा था. सामने रेलडाली में कर्मचारियों को देखकर ट्रेन से बार-बार सीटी बजाई गई. लेकिन, कर्मचारियों ने रेलडाली नहीं हटाई. ऐसे में लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगाई. रेलडाली से टकराने के बाद ट्रेन रुकी. यदि ट्रेन खड़ी नहीं होती तो दुर्घटनाग्रस्त हो सकती थी. इस घटना के बाद रेलवे में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं मामले में जांच शुरू कर दी गई है. हाथी के बच्चे…

Read More

कोरबा : हसदेव नदी के किनारे झाड़ी में हाथी के शावक की लाश मिली है. बताया जा रहा है कि हाथी शावक नदी पार करने के दौरान बह गया था. सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने शव बरामद कर लिया है. CG Liquor Scam : रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में EOW की बड़ी कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापा जानकारी के अनुसार, कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज के पनगंवा में 54 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. इस झुंड में उनके बच्चे भी हैं. इन्ही में से एक शावक के नदी पार करने के दौरान बहने की…

Read More

CG Liquor Scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की टीम ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है. राजधानी रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में कई शराब कारोबारियों के घर दबिश दी गई है. प्रदेशभर में 10 ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा है. CG News : कबड्डी मैच में दर्दनाक हादसा… टेंट में करंट दौड़ने से 3 की मौत, 3 घायल जानकारी के मुताबिक, शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध विंग ने प्रदेश के 10 ठिकानों पर छापेमारी की है. रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शराब कारोबारियों के घर छापा पड़ा है. राजधानी में 3 से 4…

Read More

कोंडागांव : जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र के विश्रामपुरी थाना अंतर्गत ग्राम रावसवाही में शनिवार रात तकरीबन 9:30 बजे कबड्डी मैच के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अचानक तेज आंधी तूफान आने से टेंट 11 केव्ही विद्युत सप्लाई के हाई वोल्टेज करंट की चपेट में 6 लोग आ गए। वहीं 3 लोगो की मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका विश्रामपुरी अस्पताल में उपचार जारी है। विश्रामपुरी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शिक्षिका से कहा तुम्हें दुल्हन बनाऊंगा बच्चों को भी अपनाऊंगा फिर शादी से मुकरा युवक शिक्षिका से किया दुष्कर्म,आरोपी…

Read More

बिलासपुर : जादू-टोना के शक में कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से मारकर मां की हत्या कर दी. तांत्रिक के कहने पर आरोपी विष्णु केवट ने मां की हत्या करने के बाद थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. CG CRIME : व्हाट्सएप पर भेजा फोटो, सुपारी किलर से हुई गलती – गलत शख्स की हत्या से मचा हड़कंप मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र के सरवानी गांव का है. गांव में रहने वाला विष्णु कैवर्त्य बच्चों की तबीयत खराब रहने से परेशान रहता था. इलाज के लिए वह तांत्रिक के पास गया था, जिसने मां के जादू-टोना करने की वजह से बच्चों की…

Read More

मुंगेली: जिले से एक सनसनीखेज मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें एक पूर्व सोसायटी प्रबंधक ने व्हाट्सएप पर शख्स की फोटो भेजकर हत्या के लिए 50 हजार की सुपारी दी, लेकिन शराब के नशे में धुत्त सुपारी किलर ने गलत व्यक्ति की हत्या कर दी. पुलिस की तगड़ी जांच और सटीक कार्रवाई के चलते 10 दिन में हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. जब्त मॉडिफाइड साइलेंसर पर चला रोड रोलर, पुलिस की सख्त कार्रवाई “व्हाट्सएप” पर भेजे गए एक फोटो से शुरू हुई यह कहानी, एक परिवार की तबाही और पांच युवाओं…

Read More

धमतरी: पुलिस की यातायात शाखा द्वारा जिले में चलाए जा रहे यातायात नियमों के पालन व प्रदूषण नियंत्रण हेतु विशेष अभियान के तहत बुलेट मोटरसायकल में लगाए गए अवैध मोडिफाईड सायलेंसरों पर कड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस को लगातार आम नागरिकों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ वाहन चालक अपने मोटरसायकल, विशेषकर बुलेट मोटरसायकल में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर तेज और असामान्य ध्वनि उत्पन्न करते हैं। महापौर-अध्यक्ष-पार्षद निधि जारी: नगरीय निकायों को मिले 102.97 करोड़ रुपए इस प्रकार का शोर न केवल नागरिकों को परेशान करता है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण फैलाकर आमजन के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डालता है।इस पर…

Read More

रायपुर : राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने प्रदेशभर के नगरीय निकायों को कुल 102 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपए जारी किए हैं। विभाग ने निकायों को पार्षद निधि के कुल 72 करोड़ 33 लाख 75 हजार रुपए, महापौर/अध्यक्ष निधि के कुल 30 करोड़ 63 लाख 75 हजार रुपए आबंटित कर दिए हैं। विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए दोनों मदों में 50-50 प्रतिशत राशि निकायों को जारी की है। छत्तीसगढ़: मशरूम बिनने गई महिला पर हाथी का हमला, उपचार के दौरान तोड़ा दम नगरीय प्रशासन विभाग ने पार्षद निधि के रूप में राज्य के…

Read More