नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने ठीक 10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर 2016 को हुई ऐतिहासिक सर्जिकल स्ट्राइक को याद करते हुए भारतीय सेना के शौर्य को नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि एलओसी पार जाकर वीर जवानों द्वारा की गई इस कार्रवाई ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया था और डंके की चोट पर भारत की मजबूत आतंकवाद विरोधी नीति को स्थापित किया।
कष्ट के खिलाफ निर्णायक प्रतिक्रिया थी सर्जिकल स्ट्राइक
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने लंबे समय तक आतंकी हमलों का गहरा दर्द झेला है, और 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक उस कष्ट के खिलाफ देश की निर्णायक प्रतिक्रिया थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि बीते एक दशक में बालाकोट एयर स्ट्राइक से लेकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ तक भारत ने दुनिया को साफ संदेश दिया है कि अगर कोई देश की ओर आंख उठाकर देखेगा, तो उसे करारा जवाब मिलेगा। आज का नया भारत आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है।
आज रविवार को भी खुले सरकारी बैंक
9/11, मुंबई और दिल्ली हमलों को किया याद
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने 2008 के दिल्ली सीरियल ब्लास्ट और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को याद किया। साथ ही अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे होने पर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर हादसे में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
शिक्षकों और कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का होगा निपटारा: DPI का बड़ा फैसला
जनगणना को बताया राष्ट्रीय दायित्व, 32 करोड़ परिवारों का डाटा दर्ज
देश में चल रही जनगणना पर बात करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसका पहला चरण लगभग पूरा हो चुका है। अब तक 32 करोड़ से अधिक परिवारों की जानकारी दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने उल्लेख किया कि उत्तराखंड में इसकी शुरुआत देश के पहले गांव चमोली के ‘माणा’ से हुई थी। पीएम ने इसे राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए नागरिकों से जनगणना कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने और समय निकालने की अपील दोहराई।
पेट्रोल की छुट्टी! नितिन गडकरी का बड़ा एलान— 100% इथेनॉल कार से ईंधन खर्च घटकर ₹25 प्रति लीटर
युवाओं की ऊर्जा और खेलों में भारत का दम
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने देश की युवा पीढ़ी यानी जेन-जी (Gen-Z) की ऊर्जा और नवाचार की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल मंचों पर भारतीय एथलीटों के शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और देशवासियों से फिटनेस व खेल संस्कृति को दैनिक जीवन में अपनाने का आह्वान किया।























