Author: CG NOW DESK
जशपुर। जशपुर जिले के बगीचा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत घुघरी कदमटोली गांव में बीती रात हाथियों के एक दल ने भारी तबाही मचाई। जंगल से भटककर गांव पहुंचे हाथियों ने एक कच्चे मकान को ध्वस्त करते हुए अंदर सो रहे 70 वर्षीय वृद्ध को बेरहमी से कुचल दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार, रात के सन्नाटे में हाथियों के झुंड ने अचानक कदमटोली की रिहायशी बस्ती का रुख किया। जंगल के किनारे स्थित झोपड़ी में विश्राम कर रहे बुजुर्ग को संभलने तक का मौका नहीं मिला और वे हाथियों के हमले का शिकार…
जशपुर, 09 अगस्त 2026/ आगामी 15 अगस्त को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जशपुर जिला मुख्यालय में भव्य एवं गरिमामय जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस मुख्य समारोह में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जशपुर में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात वे आम जनता के नाम प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन करेंगे।…
रायपुर: सावन के पवित्र महीने में पूरा छत्तीसगढ़ शिवमय हो चुका है। मंदिरों और प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही आस्था का अटूट सैलाब देखने को मिल रहा है। दूर-दूर से कांवड़ियों और शिवभक्तों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। सावन के दूसरे सोमवार पर इस बार बेहद खास और दुर्लभ धार्मिक संयोग बना है—लगभग 6 साल बाद सावन सोमवार और प्रदोष व्रत एक साथ पड़े हैं। इस पावन अवसर पर प्रदेशभर में सुबह से ही जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी हुई है। शिवालयों में गूंजे बम-भोले के नारे राजधानी रायपुर के…
जशपुर पुलिस की प्रभावी पैरवी से कुनकुरी न्यायालय का बड़ा फैसला कुनकुरी न्यायालय के विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एवं पॉक्सो) भानु प्रताप सिंह की अदालत ने नाबालिग बालिका को भगाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी सन्नु चौहान उर्फ सोनू चौहान (32 वर्ष) को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। जशपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के आधार पर अदालत ने यह फैसला सुनाया। रथ मेला देखने गई थी पीड़िता, झांसा देकर भगा ले गया था आरोपी मामले का विवरण देते हुए बताया गया कि 28 जून 2025 को…
छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी भर्तियों के लिए नए नियम लागू किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी ‘कर्मचारी चयन मंडल नियम, 2026’ के तहत अब पूरी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है, जिससे अभ्यर्थियों के लिए नियम पहले से ज्यादा सख्त हो जाएंगे। अंतिम चयन में नहीं बनेगी वेटिंग या रिजर्व लिस्ट नए नियमों के तहत सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब अंतिम चयन के बाद कोई भी प्रतीक्षा (Waiting) या रिजर्व सूची जारी नहीं की जाएगी। अंतिम चयन सूची में केवल उतने ही अभ्यर्थियों के नाम होंगे, जितनी सीटें विज्ञापित…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सोमवार को राजधानी रायपुर से प्रदेशव्यापी तिरंगा यात्रा का भव्य आगाज होने जा रहा है। सुबह 11 बजे इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर यह यात्रा सुभाष स्टेडियम में संपन्न होगी। यात्रा का नेतृत्व मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप-मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, राजेश मूणत और महापौर मीनल चौबे सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार, देशभर में 10 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी…
स्वतंत्रता दिवस पर CM विष्णुदेव साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण; जिला मुख्यालयों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में बादलों की मेहरबानी लगातार जारी है। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी 9 अगस्त 2026 तक की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में अब तक सामान्य की तुलना में 100.9 प्रतिशत औसत बारिश दर्ज हो चुकी है। 1 जून से 9 अगस्त तक राज्य में औसतन 647.3 मिमी बारिश हुई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत (641.3 मिमी) के आंकड़े को पार कर चुकी है। केवल 9 अगस्त को ही प्रदेश…
कोरबा। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदी बाजार में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की विधिवत बैठक एवं चर्चा के बिना विद्यालय से संबंधित विभिन्न सूचनाएं एवं निर्णय जारी किए जाने को लेकर समिति के सदस्यों ने सवाल उठाए हैं। सदस्यों ने इस प्रक्रिया पर चिंता जताते हुए कहा कि विद्यालय के महत्वपूर्ण विषयों में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सहभागिता और विचार-विमर्श आवश्यक है। समिति सदस्यों का कहना है कि बिना बैठक आयोजित किए अथवा समिति को विश्वास में लिए विद्यालय से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं एवं निर्णय जारी करना उचित प्रक्रिया के अनुरूप नहीं है।…
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2026) के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले मुख्य समारोहों के लिए राज्य सरकार ने मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 9 अगस्त 2026 को जारी आधिकारिक आदेश के बाद प्रदेशभर में जिला स्तरीय आयोजनों की तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। मुख्य समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। वहीं, प्रदेश के अन्य 32 जिला मुख्यालयों में केंद्रीय मंत्री, उप-मुख्यमंत्री, राज्य कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे। आयोजन…
नई दिल्ली। भारत सरकार ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) पर शुल्क लगाए जाने की खबरों को पूरी तरह से खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि आम उपभोक्ताओं के लिए UPI से भुगतान पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) लेन-देन पर भी पहले की तरह कोई चार्ज नहीं लगेगा। हाल ही में संसद द्वारा पास किए गए कराधान और अन्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026 के बाद भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम (PSS Act), 2007 में संशोधन को लेकर बनी भ्रम की स्थिति पर सरकार ने रुख साफ किया है। UPI शुल्क और नए नियमों से जुड़े मुख्य बिंदु: आम…
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.
