व्याख्याता LB के त्रुटिपूर्ण संविलियन में होगा सुधार: DPI ने जारी किए निर्देश, 10 अगस्त तक मंगाई एकीकृत सूची
छत्तीसगढ़ में इस मानसून सीजन में बारिश का वितरण असमान रहा है, जहाँ मैदानी और मध्य इलाकों में झमाझम बारिश हुई है, वहीं कुछ जिलों में किसान अब भी अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश में सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सर्वाधिक और रिकॉर्ड 193.9% (943.7 मिमी) बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा 16 अन्य जिलों में सामान्य से 100% से अधिक वर्षा हुई है, जिनमें महासमुंद (144.0%), नारायणपुर (130.0%), रायपुर (129.7%), बलौदाबाजार (128.5%), बलरामपुर (126.7%), जांजगीर-चांपा (123.8%), गरियाबंद (122.8%), सक्ती (121.4%), बालोद (118.5%), मुंगेली (118.2%), दुर्ग (111.7%), बिलासपुर (111.5%), धमतरी (109.4%), राजनांदगांव (103.1%) और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही (100.9%) शामिल हैं।
दूसरी ओर, 7 जिलों में मानसून संतुलित और सामान्य स्थिति (90% से 99%) में बना हुआ है। इनमें खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (99.1%), कोरिया (96.9%), कोरबा (96.1%), मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (96.0%), रायगढ़ (95.9%), दंतेवाड़ा (93.2%) और सूरजपुर (91.7%) शामिल हैं।
तुलना की जाए तो प्रदेश के 10 जिलों में मानसून की चाल काफी कमजोर (67% से 86%) रही है। इनमें कबीरधाम (86.1%), कोण्डागांव (85.2%), बेमेतरा (80.9%), जशपुर (75.1%), बस्तर (74.8%), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (72.5%), बीजापुर (71.4%), सरगुजा (69.5%) और कांकेर (69.4%) शामिल हैं। प्रदेश में सबसे कम वर्षा सुकमा जिले में मात्र 67.7% (602.3 मिमी) दर्ज की गई है।
जिलों में बारिश का गणित: कहाँ कितना बरसा पानी
-
सर्वाधिक बारिश वाले जिले (100% से अधिक):
-
सारंगढ़-बिलाईगढ़: रिकॉर्ड 193.9% (943.7 मिमी)
-
महासमुंद: 144.0%
-
नारायणपुर: 130.0%
-
रायपुर: 129.7%
-
बलरामपुर: 126.7%
-
बलौदाबाजार: 128.5%
-
जांजगीर-चांपा: 123.8%
-
गरियाबंद: 122.8%
-
सक्ती: 121.4%
-
बालोद: 118.5%
-
मुंगेली: 118.2%
-
दुर्ग: 111.7%
-
बिलासपुर: 111.5%
-
धमतरी: 109.4%
-
राजनांदगांव: 103.1%
-
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: 100.9%
-
-
संतुलित एवं सामान्य वर्षा वाले जिले (90% से 99%):
-
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (99.1%),
-
कोरिया (96.9%), कोरबा (96.1%),
-
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (96.0%),
-
रायगढ़ (95.9%),
-
दंतेवाड़ा (93.2%) और सूरजपुर (91.7%)।
-
-
कम बारिश वाले जिले (कमजोर मानसून):
-
कबीरधाम (86.1%),
-
कोण्डागांव (85.2%),
-
बेमेतरा (80.9%),
-
जशपुर (75.1%),
-
बस्तर (74.8%),
-
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी (72.5%),
-
बीजापुर (71.4%),
-
सरगुजा (69.5%),
-
कांकेर (69.4%)।
-
सबसे कम बारिश: सुकमा जिले में मात्र 67.7% (602.3 मिमी) वर्षा दर्ज की गई है। इन जिलों के किसान अब भी जोरदार झड़ी का इंतजार कर रहे हैं।
-

