*संवाददाता उमेश कुमार प्रजापति* सरगुजा के बतौली पुलिस द्वारा बतौली में लगातार हो रही अपराधिक गतिविधि में रोक लगाने वित्तीय संस्थानों सहित ज्वेलर्स दुकान का निरीक्षण किया गया साथ ही सी सी टीवी फुटेज भी खंगाले गए।
आपको बता दें कि सरगुजा पुलिस के आदेशानुसार बतौली थाना प्रभारी विवेक सेंगर के निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा बतौली के भारतीय स्टेट बैंक, एच डी एफ सी बैंक ,पंजाब नेशनल बैंक , ज्वेलर्स दुकान,का जायजा लिया गया ।
बतौली पुलिस द्वारा निरीक्षण के दौरान वित्तीय संस्थानों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की सघन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया साथ ही वित्तीय संस्थानों में लगे सी सी टीवी फुटेज भी खंगाले गए है वित्तीय संस्थानों में संदिग्ध व्यक्तियों की संदेह पर तुरंत जानकारी देने की अपील की गई है तथा बैंकों में उपस्थित खाता धारकों को धोखाधड़ी,जालसाजी, एवं ठगी से बचाव हेतु जागरूक किया गया ।

