नवा रायपुर: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा आगामी 31 अक्टूबर से 04 नवंबर 2026 के बीच राज्य के विभिन्न 24 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में कुल 34,604 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

दीपावली से पहले सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा: महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर: भारी बारिश के चलते कल कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी
प्रवेश पत्र और जरूरी दस्तावेज विभाग के अनुसार, सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं, जिन्हें स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट [http://eduportal.cg.nic.in](http://eduportal.cg.nic.in) से डाउनलोड किया जा सकता है। डाक के माध्यम से कोई प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए प्रवेश पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, निर्वाचन परिचय पत्र, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से किसी एक की मूल प्रति लाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्र और पालियां परीक्षार्थियों की संख्या और प्राथमिकता के आधार पर रायपुर (06), बिलासपुर (06), दुर्ग (04), भिलाई (04), जांजगीर-चांपा/पामगढ़ (01), सरगुजा (01) और बस्तर/जगदलपुर (02) में कुल 24 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन तीन पालियों में होगी:
- प्रथम पाली: प्रातः 08:30 से 10:30 बजे तक
- द्वितीय पाली: दोपहर 12:30 से 02:30 बजे तक
- तृतीय पाली: अपराह्न 04:30 से 06:30 बजे तक
प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि परीक्षार्थी परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पूर्व केंद्र पर उपस्थित हों। परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एक्सप्रेसवे पर स्पीड लिमिट से 20% तक ज्यादा रफ्तार पर नहीं कटेगा चालान: नितिन गडकरी ने दिए निर्देश
नकारात्मक मूल्यांकन (Negative Marking) का प्रावधान परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी जिसमें 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर देने पर 1/4 (0.25) अंक काटा जाएगा। परीक्षा के समापन के पश्चात मॉडल उत्तर भी जारी किए जाएंगे।


