रायपुर, 8 अक्टूबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर चल रही चर्चाओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि न तो तेलीबांधा चौक के नाम में कोई परिवर्तन होगा और न ही उसके मूल स्वरूप से किसी तरह की छेड़छाड़ की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश के 38 स्थानों को ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ के रूप में विकसित किया जाएगा। इनमें रायपुर का तेलीबांधा चौक भी शामिल है।
Flight Ticket महंगा: IndiGo ने बदली फ्यूल चार्ज की दरें, घरेलू से इंटरनेशनल उड़ानों तक असर
उन्होंने कहा कि तेलीबांधा चौक का नाम यथावत रहेगा और इसे केवल ‘सेवा ज्योति संकल्प’ की भावना के अनुरूप विकसित किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से इसे लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं रखने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने बताया कि दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी की जाएगी। इस अवसर पर दुर्ग जिले को विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सौगात भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेवा, सुशासन और जनकल्याण की भावना के साथ प्रदेश के सभी क्षेत्रों और वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है।
अब गांव नहीं, शहर कहलाएंगे ये इलाके! 1 लाख की आबादी वाले निकायों में जुड़ेंगे आसपास के गांव, जमीनों के रेट में आएगा उछाल.
बस्तर में राष्ट्रीय सहकारिता कार्यशाला: सहकारिता से बस्तर के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी आर्थिक समृद्धि
जगदलपुर, 8 अक्टूबर। मां दंतेश्वरी की पावन धरा जगदलपुर में भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ‘सहकार से समृद्धि’ कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में आयोजित यह नौवां सम्मेलन है। बस्तर में पहली बार किसी केंद्रीय मंत्रालय द्वारा इस स्तर का राष्ट्रीय विचार-मंथन आयोजित किया जा रहा है।
सम्मेलन का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन के माध्यम से देश के दूरदराज, आकांक्षी और जनजातीय क्षेत्रों के अंतिम व्यक्ति तक आर्थिक समृद्धि और विकास का लाभ पहुंचाना है।
सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी ने कहा कि सहकारिता की सार्थकता तभी है, जब इसका प्रभाव जमीनी स्तर पर अंतिम छोर तक दिखाई दे। उन्होंने प्राथमिक कृषि साख समितियों को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की धुरी बताते हुए देशभर में दो लाख नई बहुउद्देशीय पैक्स स्थापित करने, उनका पूर्ण डिजिटलीकरण करने और कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
‘नींव बहुभाषी शिक्षा’ का तीन दिवसीय CACs उन्मुखीकरण सम्पन्न , NEP-2020 के तहत मातृभाषा पर जोर
छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि प्रदेश में सहकारिता को केवल खाद और ऋण वितरण तक सीमित न रखते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विविधीकरण, प्रसंस्करण और मूल्यवर्धन का माध्यम बनाया जा रहा है। प्रदेश में 500 से अधिक नई बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख समितियों का गठन किया जा चुका है।
सहकारिता सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने बस्तर में हाल में हुए जलभराव का उल्लेख करते हुए बताया कि चुनौती के बावजूद प्रशासन ने कम समय में आयोजन स्थल को तैयार किया। उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ रहा है।
कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा किए। सम्मेलन स्थल पर सहकारी समितियों और संस्थाओं द्वारा उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए हैं।
आधार में बदलाव अब आसान नहीं, नियमों की कसौटी पर होगा हर अपडेट
सरगुजा ओलंपिक का खेल महाकुंभ, एमसीबी में 9 अक्टूबर से मुकाबले
एमसीबी, 8 अक्टूबर। सरगुजा ओलंपिक 2026-27 के तहत मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में ब्लॉक और जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी 12 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
मनेन्द्रगढ़ विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं 9 और 10 अक्टूबर को सद्भावना स्टेडियम नई लेदरी में होंगी। जनकपुर और खड़गवां विकासखंड में 12 और 13 अक्टूबर को क्रमश: इंद्रप्रस्थ स्टेडियम जनकपुर और मिनी स्टेडियम खड़गवां में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 23 और 24 अक्टूबर को सद्भावना स्टेडियम नई लेदरी में होंगी। इसमें एथलेटिक्स, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, हॉकी, कुश्ती और रस्साकशी शामिल हैं।
जूनियर वर्ग में 14 से 17 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जबकि सीनियर वर्ग में आयु सीमा नहीं होगी। प्रत्येक खिलाड़ी एक व्यक्तिगत और एक सामूहिक खेल में हिस्सा ले सकेगा। ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य है। खिलाड़ियों को उपस्थिति के समय आधार कार्ड और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी लानी होगी।
Job Alert : रेलवे, सेना, पुलिस, सुप्रीम कोर्ट समेत हजारों पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएशन और इंजीनियरिंग तक के युवाओं के लिए मौके; जानिए किस भर्ती की अंतिम तारीख कब
संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन: वाद्य यंत्रों की कमी और रिजल्ट में गड़बड़ी का आरोप, संगीत विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन
खैरागढ़। एशिया के पहले संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के रूप में पहचान रखने वाले राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में गुरुवार को संगीत संकाय के छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संकाय परिसर से शुरू हुआ प्रदर्शन विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंचा, जहां छात्रों ने धरना दिया।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने वाद्य यंत्रों की कमी, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों में पर्याप्त अवसर नहीं मिलने तथा रिजल्ट और दस्तावेजों में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। छात्रों ने आरोप लगाया कि दस्तावेजों में सुधार के लिए उनसे पैसे की मांग की जाती है।
बच्चों की थाली पर नजर: स्कूलों में लगेगा शुगर-कैलोरी बोर्ड, लाल-पीला-हरा रंग बताएगा क्या खाएं
छात्रों ने संगीत संकाय के अधिष्ठाता नमन दत्त को हटाकर मानस साहू को जिम्मेदारी दिए जाने पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि नए अधिष्ठाता को संगीत विषय की पर्याप्त जानकारी नहीं है। यह छात्रों का आरोप है और इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।
मामले की जानकारी मिलने पर रजिस्ट्रार वेंकट आर. गुड़े और अधिष्ठाता मानस साहू मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत कर मांगों को लिखित रूप में देने कहा। इसके बावजूद छात्रों ने धरना जारी रखा। इसी दौरान संगीत संकाय के प्रोफेसर दिवाकर कश्यप की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद माहौल और गरमा गया।
सरगुजा ओलंपिक 2026-27 का खेल महाकुंभ:एथलेटिक्स, तीरंदाजी, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल सहित 12 खेलों में दमखम दिखाएंगे जूनियर और सीनियर खिलाड़ी
बच्चों से मारपीट के आरोप में प्रधान पाठिका गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चों ने बालोद कोतवाली थाने पहुंचकर अपनी मां के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और बच्चों के बयान बाल कल्याण समिति के समक्ष भी दर्ज कराए गए।
पुलिस को आरोपी महिला के पाररास स्थित किराए के मकान में मौजूद होने की जानकारी मिली थी। वह स्कूल जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। आरोपी के पति से जुड़े पुराने विवाद का भी उल्लेख सामने आया है, हालांकि उसका वर्तमान मामले से कोई संबंध है या नहीं, यह पुलिस जांच का विषय है।
TET अनिवार्यता पर “सेवा सुरक्षा” मुद्दा फिर गरमाया मामला, मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री से मिलेगा शिक्षक साझा मंच
सूरजपुर दोहरे हत्याकांड में तीन दोषियों को फांसी, एक को उम्रकैद फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला,
सूरजपुर। जिले के चर्चित दोहरे हत्याकांड मामले में जिला न्यायालय की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार दोषियों को सजा सुनाई है। न्यायालय ने तीन आरोपियों को फांसी और एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
दशहरा की 5 दिन की छुट्टी: 17 से 21 अक्टूबर तक बंद रहेंगे सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल
मामला 13 अक्टूबर 2024 की रात का है। सूरजपुर कोतवाली में पदस्थ तत्कालीन प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में अभियोजन चलाया।
जानकारी के अनुसार कुल छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चला था। सुनवाई के दौरान दो आरोपियों को अदालत ने बरी कर दिया था, जबकि शेष चार आरोपियों को दोषी पाए जाने के बाद अब सजा सुनाई गई है।
छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग के नियम आसान: अब सिर्फ ‘प्रतिबंधित सूची’ वाले कामों पर रोक
जलवायु परिवर्तन पर शिक्षकों की कार्यशाला: कहानी के जरिए बच्चों को जलवायु परिवर्तन से जोड़ने की पहल
रायपुर, 8 अक्टूबर। राजधानी रायपुर में बच्चों को स्थानीय जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण से जोड़ने के उद्देश्य से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बेमेतरा जिले के दो शिक्षकों ने सहभागिता की।
कार्यशाला आईआईएसईआर पुणे के कैवर प्रोजेक्ट, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़, यूनिसेफ और छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर रायपुर के संयुक्त सहयोग से जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल एक्शन, विधानसभा रोड में आयोजित हुई। इसमें बेमेतरा जिले से शांत कुमार पटेल और संजय कुमार कश्यप शामिल हुए।
कार्यशाला के दौरान बच्चों के लिए तैयार भारत के पहले द्विभाषी हिंदी-अंग्रेजी क्लाइमेट टैब्लॉइड ‘जुगनू’ का विमोचन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों को पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने, सवाल पूछने और सकारात्मक बदलाव के लिए पहल करने के लिए प्रेरित करना है।
नाना पाटेकर का निधन: 45 मिनट तक चला CPR, नहीं बच सकी जान; राजकीय सम्मान से होगी अंतिम विदाई
शिक्षक शांत कुमार पटेल ने बताया कि स्टोरीटेलिंग के माध्यम से बच्चों के स्थानीय परिवेश, दैनिक अनुभव और प्रकृति को सीखने से जोड़कर जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों को सरल और रोचक बनाया जा सकता है।
समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. शिरीष कुमार सिंह, एनआईटी रायपुर के प्रोफेसर डॉ. राजकुमार साहू सहित विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ और प्रदेशभर से शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
भीषण सड़क दुर्घटना में बालू लदे हाइवा के चालक और खलासी की मौके पर ही दर्दनाक मौत
त्योहारी सीजन से पहले सड़कों की मरम्मत पूरी करें : अरुण साव
सरगुजा-सूरजपुर के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, पीएम आवास अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश
बैठक में लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। साव ने स्वीकृत कार्यों को समय-सीमा में पूरा करने और प्रगतिरत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता से समझौता नहीं करने और निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी करने को कहा।
उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम तत्काल शुरू किया जाए। नगरीय निकायों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए।
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की समीक्षा करते हुए साव ने सभी सीएमओ को अक्टूबर माह तक प्रगतिरत आवासों का निर्माण पूरा करने को कहा। उन्होंने राजस्व संग्रहण की हर माह समीक्षा करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, अधोसंरचना मद, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), 15वें वित्त आयोग और रेन वाटर हार्वेस्टिंग सहित विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को कार्यालयों में साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
प्राथमिक शाला बहेराकोना में इबारती सवाल शिक्षण पर जोन स्तरीय डेमो कार्यशाला संपन्न























