नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने देश के सभी संबद्ध (एफिलिएटेड) विद्यालयों में समावेशी शिक्षा (Inclusive Education) को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा और अनिवार्य कदम उठाया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों के शिक्षण (टीचिंग) और गैर-शिक्षण (नॉन-टीचिंग) स्टाफ के लिए विशेष रूप से तैयार ‘समावेशी शिक्षा संवेदीकरण मॉड्यूल’ (Sensitization Module on Inclusive Education) को देखना और पूरा करना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए अंतिम समय-सीमा 3 दिसंबर 2026 तय की गई है।
कई स्कूलों की देरी पर सीबीएसई की सख्ती
सीबीएसई ने इस संबंध में पहला निर्देश 5 अक्टूबर 2026 को ही जारी कर दिया था, जिसके तहत 7 अक्टूबर को देशभर के स्कूलों में इसकी स्क्रीनिंग की जानी थी। हालांकि, अब भी कई स्कूलों द्वारा इसे पूरा न किए जाने की स्थिति को देखते हुए, बोर्ड ने 16 नवंबर 2026 को सर्कुलर जारी कर अंतिम चेतावनी दी है। बोर्ड का कहना है कि जिन स्कूलों की भागीदारी अभी भी बाकी है, वे निर्धारित समय-सीमा (3 दिसंबर) के भीतर अपने हर एक कर्मचारी (शिक्षकों से लेकर सहायक कर्मचारियों तक) का इस स्क्रीनिंग प्रक्रिया में शामिल होना सुनिश्चित करें।
‘क्रिटिकल मिनरल्स’ से देश में चमकेगा छत्तीसगढ़ ! टिन और लिथियम से बदलेगी राज्य की तस्वीर
क्या है इस 30 मिनट के विशेष मॉड्यूल का उद्देश्य?
यह विशेष 30 मिनट का मॉड्यूल विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (Children with Special Needs – CwSN) को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
-
मुख्य उद्देश्य — इसका मुख्य लक्ष्य स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों को दिव्यांग व विशेष जरूरत वाले बच्चों की मनोवैज्ञानिक, शारीरिक और व्यावहारिक आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील बनाना है।
-
प्रशिक्षण — इसके माध्यम से स्कूल स्टाफ को यह सिखाया जाएगा कि वे कक्षा और स्कूल परिसर में ऐसे बच्चों के साथ कैसे बेहतर तालमेल बिठाएं, ताकि कोई भी बच्चा खुद को अलग-थलग महसूस न करे।
कार्तिक आर्यन ने जन्मदिन पर खोला ऐसा राज, फिल्म का नाम ‘कालिया’ और कहानी बेहद रहस्यमयी!
‘प्रशस्त’ (PRASHAST) पोर्टल के जरिए पूरा होगा कोर्स
बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह 30 मिनट का सेंसिटाइजेशन वीडियो कोर्स भारत सरकार के प्रशस्त (PRASHAST) पोर्टल (prashast.education.gov.in) पर उपलब्ध कराया गया है। स्कूल इसे अपने ‘हेडमास्टर लॉगिन’ (Headmaster Login) के अंतर्गत दिए गए ‘वीडियो ट्यूटोरियल’ (Video Tutorial) के विकल्प से देख सकते हैं।
इस प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करना होगा। स्क्रीनिंग और संवेदीकरण का मुख्य उद्देश्य हर बच्चे को स्कूल में सीखने, आगे बढ़ने और बिना किसी भेदभाव के शिक्षा का समान अवसर प्रदान करना है। सीबीएसई ने सभी स्कूल प्रमुखों से अपील की है कि वे इस संवेदनशील और महत्वपूर्ण सामाजिक पहल को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं।



