छत्तीसगढ़ निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। राज्य सरकार की निवेशक-अनुकूल नीतियों और सुशासन आधारित विकास मॉडल के चलते छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा है।
हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में राज्य को ₹9,580 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन प्रस्तावों के जरिए विभिन्न क्षेत्रों में उद्योगों का विस्तार होगा और 7,800 से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है।
राज्य सरकार का कहना है कि बढ़ते निवेश से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। निवेशकों की बढ़ती रुचि छत्तीसगढ़ को विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
