रायपुर: राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (SCERT), छत्तीसगढ़, रायपुर द्वारा पीएम-ई-विद्या (PM-eVidya) योजना के अंतर्गत नवंबर 2026 माह के शैक्षणिक प्रसारण के लिए मासिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इस संबंध में एससीईआरटी द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आधिकारिक पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
एक थाने में 3 साल से ज्यादा नहीं टिकेंगे पुलिसकर्मी, DGP मुख्यालय ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश
पीएम-ई-विद्या योजना के तहत राज्य में सभी विषयों की शैक्षणिक सामग्री का प्रसारण डीटीए चैनल और अन्य टेलीविजन चैनलों के माध्यम से किया जा रहा है। विद्यार्थियों को कार्यक्रमों के प्रसारण की समय-सारणी की सटीक जानकारी आसानी से मिल सके, इसके लिए नवंबर-2026 का एक विशेष क्लिकेबल पीडीएफ पोस्टर तैयार किया गया है।
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 पदों पर भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा 31 अक्टूबर से* *प्रदेश के 24 परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे 34 हजार 604 अभ्यर्थी
- कक्षावार और विषयवार सारणी: इस डिजिटल पोस्टर में किसी भी तिथि पर टच करने पर, उस दिन प्रसारित होने वाले सभी शैक्षणिक कार्यक्रमों की कक्षावार और विषयवार सूची तुरंत खुल जाती है।
- फीडबैक और क्यूआर कोड: प्रसारित सामग्री के फीडबैक के लिए पोस्टर में हाइपरलिंक और वीडियो में क्यूआर (QR) कोड उपलब्ध कराया गया है।
- वेबसाइट से डाउनलोड: इस संबंध में विस्तृत जानकारी और क्लिकेबल पीडीएफ पोस्टर एससीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट scert.cg.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।
बीएड और डीएलएड में दाखिले का अंतिम मौका: SCERT ने जारी किया तृतीय चरण का शेड्यूल, 5 नवंबर से शुरू होगा पंजीयन
एससीईआरटी द्वारा यह पत्र संयुक्त संचालक (लोक शिक्षण संभाग), समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों, डायट (DIET) के समस्त प्राचार्यों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को भेजा गया है। परिषद् ने निर्देश दिए हैं कि इस जानकारी को सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों तक अनिवार्य रूप से पहुँचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी इन शैक्षणिक कार्यक्रमों का लाभ उठा सकें। विद्यालयों में प्रसारण की जानकारी और फीडबैक सुनिश्चित कर इसकी कार्रवाई की जानकारी भी परिषद् को देने के निर्देश दिए गए हैं।




