जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार 15 नवंबर 2026 को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होने के बाद जशपुर पहुंचेंगे। जिले में उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां की गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे ग्राम आरा स्थित हाईस्कूल मैदान के हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 2 बजे आईटीआई आरा पहुंचकर प्रस्तावित प्राइवेट नर्सिंग कौशल कॉलेज का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए दोपहर 2 से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे आरा से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर तपकरा पहुंचेंगे। यहां 3:30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान स्थित हेलीपैड पर आगमन निर्धारित है। शाम 3:40 बजे वे तपकरा रेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
शाम 5 बजे मुख्यमंत्री तपकरा के छठ घाट पहुंचेंगे और शाम 5 से 6 बजे तक आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6 बजे तपकरा से रवाना होकर शाम 6:30 बजे ग्राम बगिया स्थित निज निवास पहुंचेंगे।
धरमजयगढ़ में भी जनजातीय गौरव दिवस समारोह
मुख्यमंत्री का दिनभर का कार्यक्रम रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से शुरू होगा। सुबह 11:30 बजे दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह वर्ष 2026 में शामिल होंगे। इसके बाद वे जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे।



