रांची/रायपुर/जशपुर। झारखंड और छत्तीसगढ़ के मसीही (ईसाई) समुदाय के लिए आज का दिन बेहद खास और पवित्र है। Khrist Raja Parv (Christ the King Feast) के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर और राजधानी रायपुर तक के गिरजाघरों में विशेष मिस्सा बलिदान (प्रार्थना सभा) और भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है। इस पावन मौके पर समाज के लोग एक-दूसरे को प्रेम, शांति और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।
जशपुर, सरगुजा और रायपुर में विशेष उत्साह
छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जशपुर और सरगुजा अंचल में Christ the King Feast in Chhattisgarh को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। जशपुर के कुनकुरी स्थित महागिरजाघर (एशिया के दूसरे सबसे बड़े चर्च) समेत अंबिकापुर और रायपुर के सेंट जोसेफ कैथेड्रल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। पारंपरिक वाद्ययंत्रों, मांदर की थाप और भक्ति गीतों के साथ मसीही विश्वासियों द्वारा प्रदेश और देश में शांति व सद्भाव की कामना की जाती है।
1935 में रांची से शुरू हुआ था ऐतिहासिक सफर
इस क्षेत्र में ख्रीस्त राजा शोभायात्रा का इतिहास बेहद गौरवशाली और 91 साल पुराना है। कैथोलिक कलीसिया की पत्रिका ‘निष्कलंक’ के 1935 के अंक के अनुसार, रांची में पहली ख्रीस्त राजा शोभायात्रा 16 मार्च 1935 को निकाली गई थी। उस ऐतिहासिक आयोजन में करीब 19 हजार श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया था।
उस दौर में आर्चबिशप ने विभिन्न इलाकों के अगुओं को बड़े-बड़े झंडे सौंपे थे। एक मील लंबी इस शोभायात्रा में सबसे आगे करीब 50 नगाड़े बज रहे थे और वाहनों पर आकर्षक धार्मिक झांकियां सजाई गई थीं। खास बात यह थी कि शोभायात्रा में पुरुष नीले रंग की कमीज और महिलाएं नीले रंग की समीज व साड़ी पहनकर शामिल होती थीं। इसमें दूर-दराज के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है।
तानाशाही और भय के माहौल में मिला था शांति का संदेश सत्यभारती के निदेशक फादर जस्टिन तिर्की के अनुसार, ख्रीस्त राजा पर्व की शुरुआत पोप पीयुस 11वें ने 11 दिसंबर 1925 को की थी। उस समय यूरोप में राजनीतिक उथल-पुथल चरम पर थी—इटली में मुसोलिनी की तानाशाही बढ़ रही थी और जर्मनी में हिटलर व नाजी पार्टी का प्रभाव फैल रहा था। पूरी दुनिया में भय और युद्ध की आशंका थी। ऐसे कठिन दौर में पोप ने यह पर्व शुरू कर संदेश दिया कि दुनिया के वास्तविक राजा प्रभु यीशु ख्रीस्त हैं, जिनका राज्य हथियारों और हिंसा पर नहीं, बल्कि प्रेम, शांति और न्याय पर टिका है
ख्रीस्त राजा पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा शहर में गूंजा शांति, प्रेम और सद्भाव का संदेश
महागिरजाघर में स्थापित है 12 फीट ऊंची ऐतिहासिक प्रतिमा
रांची में 1935 की पहली शोभायात्रा के अवसर पर ही संत मरिया महागिरजाघर के मुख्य द्वार के सामने 12 फीट ऊंची ख्रीस्त राजा की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। इस प्रतिमा में प्रभु यीशु के बाएं हाथ में पवित्र क्रूस है और दायां हाथ आशीर्वाद देने की मुद्रा में है। प्रतिमा को एक गिरजाघर और चट्टान के ऊपर स्थापित दिखाया गया है, जो आज भी रांची से लेकर छत्तीसगढ़ के मसीही विश्वासियों को अटूट आस्था व शांति का संदेश दे रही है।