मसीह के प्रेम, शांति और मेल-मिलाप का संदेश लेकर निकलेगा तीर्थ जुलूस, 1906 में 56 पूर्वजों के ऐतिहासिक बपतिस्मा की स्मृति में होगा विशेष आयोजन
जशपुर
जिले के खईड़कोना में आगामी 21 नवंबर 2026, शनिवार को खड़ईकोना तीर्थ यात्रा 2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। जशपुर धर्मप्रांत की ओर से आयोजित इस विशेष धार्मिक कार्यक्रम में पूर्वजों की आस्था, उनके ऐतिहासिक योगदान और मसीही विश्वास की विरासत को स्मरण किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य मसीह के प्रेम, शांति, क्षमा और आपसी मेल-मिलाप का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

आयोजन से जुड़े विवरण के अनुसार खईड़कोना वह ऐतिहासिक पुण्यस्थल है, जहां 21 नवंबर 1906 को क्षेत्र के 56 पूर्वजों ने पहली बार सामूहिक रूप से बपतिस्मा ग्रहण कर मसीही विश्वास को स्वीकार किया था। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 नवंबर को यहां विशेष तीर्थ यात्रा आयोजित की जाती है। इस अवसर पर पूर्वजों के विश्वास, त्याग और आध्यात्मिक विरासत को श्रद्धापूर्वक याद किया जाएगा।

सुबह 8 बजे से शुरू होगा धार्मिक कार्यक्रम
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 8 बजे बपतिस्मा स्थल पर प्रार्थना, पाप स्वीकार एवं पूर्वजों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सुबह 9 बजे रोजरी प्रार्थना के साथ साहेबकोना के लिए जुलूस रवाना होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे ख्रीस्तयाग समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस धार्मिक समारोह के मुख्य अनुष्ठाता माननीय धर्माध्यक्ष इम्मानुएल केरकेट्टा, डीडी, जशपुर धर्मप्रांत होंगे। वहीं सह-अनुष्ठाता के रूप में फादर मुक्ति प्रकाश मिंज, वीजी, जशपुर धर्मप्रांत तथा फादर हेमंत तिग्गा, डीन, घाघरा डीनरी की सहभागिता रहेगी।
यूट्यूब का बड़ा अपडेट: अब लिखकर तैयार कर सकेंगे अपनी मनपसंद वीडियो फीड, होम टैब का डिजाइन भी बदला
तीर्थ स्थल तक पहुंचने के लिए तीन मार्ग निर्धारित
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आयोजन समिति ने पहुंच मार्ग की जानकारी भी साझा की है। अंबिकापुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु कसमी-जशपुर मार्ग से खड़ईडसा गांव के पास बाएं मुड़कर पहुंच सकते हैं। जशपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जशपुर-केर्रा-आस्ता मार्ग से खोंगा मोड़ पर दाएं मुड़ने का मार्ग बताया गया है। वहीं जशपुर से केरसा-मनोरा-कसमी मार्ग से भी खईडसा के पास बाएं मुड़कर पहुंचा जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया लागू
श्रद्धालुओं से विशेष सहभागिता की अपील
आयोजन समिति ने सभी मसीही भाई-बहनों से इस अवसर पर पवित्र भजन, सामूहिक प्रार्थना और आध्यात्मिक चिंतन में सहभागी बनने की अपील की है। साथ ही संयमित आचरण अपनाने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया है।
इस आयोजन के सह-संरक्षक फादर अनसेलम कुजूर, पल्ली पुरोहित अजयरा हैं। खईड़कोना तीर्थ आयोजन समिति, घाघरा डीनरी आयोजन के संयोजन की जिम्मेदारी निभा रही है। विशेष एमैनुएल केरकेट्टा डीडी, जशपुर धर्मप्रांत संरक्षक के रूप में जुड़े हैं।

खईड़कोना की यह ऐतिहासिक तीर्थ यात्रा न केवल पूर्वजों की स्मृतियों को जीवंत करने का अवसर होगी, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी आध्यात्मिक विरासत, विश्वास और सामाजिक एकता से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के मनोरा विकासखंड (आस्ता क्षेत्र के पास) स्थित खड़कोना गाँव अपने ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है।
21 नवंबर 1906 को खड़कोना गाँव में पहली बार उरांव जनजाति के 56 लोगों ने कटकाही कैथोलिक मिशन के बेल्जियम मिशनरी फादर भान डेर लिन्डन से बपतिस्मा ग्रहण कर ईसाई धर्म अपनाया था।
इस घटना के बाद जशपुर क्षेत्र छत्तीसगढ़ में ईसाई धर्मांतरण का एक प्रमुख केंद्र बन गया।इस ऐतिहासिक घटना की याद में हर साल यहाँ कैथोलिक ईसाइयों द्वारा खड़कोना तीर्थयात्रा (महान जुलूस और मिस्सा अनुष्ठान के साथ) आयोजित की जाती है, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते हैं।



