रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन ने राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए घोषित किए गए स्थानीय अवकाश की तारीख में संशोधन कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
संशोधित आदेश के अनुसार, अब देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर (शुक्रवार) को रायपुर और नवा रायपुर के शासकीय कार्यालयों में स्थानीय अवकाश रहेगा।

क्यों बदली गई तारीख? इससे पहले राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर (सोमवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया था। हालांकि, बाद में गोवर्धन पूजा के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने के कारण, शासन ने 9 नवंबर के पूर्व निर्धारित स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया। इसी के चलते अब देवउठनी एकादशी यानी 20 नवंबर को स्थानीय छुट्टी तय की गई है।


