हाईलाइट :
-
- प्राथमिक स्तर पर कला शिक्षा, योग शिक्षा तथा पूर्व माध्यमिक स्तर पर कला शिक्षा, योग शिक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा जैसे सह-संज्ञानात्मक विषयों की भी लिखित परीक्षा ली जानी है।
- जिला स्तर पर इन विषयों की परीक्षा के लिए पृथक से समय-सारणी (टाइम टेबल) तैयार कर आगामी परीक्षा के साथ इनका आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश समस्त संयुक्त संचालकों (शिक्षा संभाग) और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को दिए गए हैं।
नवा रायपुर: लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ द्वारा सह-संज्ञानात्मक विषयों की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। जारी पत्र के अनुसार, प्राथमिक स्तर पर कला शिक्षा व योग शिक्षा तथा पूर्व माध्यमिक स्तर पर कला शिक्षा, योग शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और संयुक्त संचालकों को निर्देशित किया है कि वे जिला स्तर पर इन विषयों के लिए अलग से समय-सारणी तैयार कर आगामी परीक्षाओं के साथ इनका संचालन सुनिश्चित करें।



