जशपुर।
सेजेस हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस (National Children’s Science Congress – NCSC) 2026 का आयोजन किया गया।
इस जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बाल वैज्ञानिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा कुल 36 विज्ञान परियोजनाओं (Projects) का प्रस्तुतिकरण किया गया, कार्यक्रम में 150 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार, रचनात्मकता एवं अनुसंधान क्षमता का प्रदर्शन किया।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, स्थानीय समस्याओं की पहचान कर उनके वैज्ञानिक समाधान खोजने तथा अनुसंधान एवं नवाचार के प्रति रुचि जागृत करना था।
कार्यक्रम में प्रस्तुत विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, स्वास्थ्य, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सामाजिक समस्याओं के समाधान से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने तथा वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।
पूरे कार्यक्रम का सञ्चालन जिला समन्वयक श्री विनय कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया ।
निर्णायक के रूप में सहायक प्राध्यापक डॉ श्री पी के सिंह , प्राचार्य विजय सिन्हा, व्याख्याता श्री महेश गुप्ता , संतोष अम्बस्ट ,कु आशा एक्का , उपस्थित थे ।
प्रतियोगित का परिणाम –
जूनियर वर्ग में
प्रथम प्रियेश शर्मा पी एम श्री सेजेस पत्थलगांव चुने गए ,
द्वितीय हिमांशु भगत सेजेस बगीचा चुने गए।
इसी प्रकार सीनियर वर्ग में
प्रथम
इशिका पॉल पी एम श्री सेजेस पत्थलगांव
द्वितीय
लोकेश सिंह शासकीय उ मा वि दुलदुला,
तृतीय
सुखमन कौर पी एम श्री सेजेस पत्थलगांव रहे ।


