नई दिल्ली: सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व (गुरु नानक जयंती) इस साल 24 नवंबर 2026, मंगलवार को पूरे देश और दुनिया में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाने वाला यह पावन पर्व न केवल गुरु साहिब के जन्मोत्सव का प्रतीक है, बल्कि पूरी मानवता को प्रेम, समानता, सच्चाई और भाईचारे का संदेश भी देता है। इस अवसर पर देशभर के गुरुद्वारों को भव्य रूप से सजाया जाएगा तथा प्रभात फेरी, नगर कीर्तन, अरदास और लंगर के विशेष आयोजन होंगे।
कार्तिक पूर्णिमा तिथि और शुभ समय
हिंदू पंचांग और नानकशाही कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 9 मघ्घर को पड़ रहा है। उदया तिथि के अनुसार मुख्य पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा:
-
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 23 नवंबर 2026, रात 11 बजकर 42 मिनट पर
-
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 नवंबर 2026, रात 8 बजकर 23 मिनट पर
-
गुरु नानक जयंती (प्रकाश पर्व): 24 नवंबर 2026, मंगलवार
कौन थे सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव जी?
गुरु नानक देव जी का जन्म 1469 ईस्वी में तलवंडी नामक स्थान पर हुआ था, जो आज पाकिस्तान में श्री ननकाना साहिब के नाम से विश्व प्रसिद्ध है। उनके पिता का नाम मेहता कालू और माता का नाम तृप्ता देवी था। बचपन से ही उनका झुकाव आध्यात्मिक चिंतन और मानव सेवा की ओर था।
उन्होंने समाज में व्याप्त जात-पात, ऊंच-नीच और कुरीतियों का कड़ा विरोध किया तथा लंबी यात्राओं के माध्यम से दुनिया को ‘एक ओंकार’ (ईश्वर एक है) का संदेश दिया। उनके उपदेश और वाणी सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब में संकलित हैं।
गुरु नानक देव जी के जीवन के तीन मूल सिद्धांत गुरु नानक देव जी ने समाज को एक बेहतर और खुशहाल जीवन जीने के लिए तीन प्रमुख सिद्धांत दिए, जो आज भी करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन करते हैं:
-
नाम जपो: हर परिस्थिति में ईश्वर के नाम का स्मरण करना और मन में सदैव शुद्ध व सकारात्मक विचार रखना।
-
किरत करो: किसी का हक छीने बिना अपनी ईमानदारी, परिश्रम और सच्चाई के साथ आजीविका कमाना।
-
वंड छको: अपनी कमाई और भोजन को जरूरतमंदों व समाज के अन्य लोगों के साथ मिल-बांटकर ग्रहण करना। गुरुद्वारों में चलने वाली ‘लंगर प्रथा’ इसी सिद्धांत का जीवंत उदाहरण है।आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत 5 जिलों में 16 टीमों की एक साथ दबिश; ‘बर्बरीक कंपनी’ के ठिकानों समेत कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी



