Noise Pollution पर हाईकोर्ट की दोटूक: नया कानून बनने तक पुराने नियमों से ही ध्वनि प्रदूषण पर चलाएं चाबुक
हैदराबाद। तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो-रिक्शा के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा मंगलवार रात करीब 8 बजे संगारेड्डी जिले के ज़हीराबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सतवार गाँव के पास सतवार एक्स रोड पर हुआ।
1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल
बीदर अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल, जाँच जारी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत व बचाव दल मौके पर पहुँचा। सभी घायलों को तुरंत पास के बीदर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक जाँच शुरू कर दी है।

