-
15 नवंबर को रविवार होने के कारण 14 या 16 नवंबर को होंगे आयोजन
-
लेखन, वाचन और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से विद्यार्थी जानेंगे बिरसा मुंडा का संघर्ष और योगदान
-
सभी संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश
रायपुर:
महान स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों में विविध शैक्षणिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) छत्तीसगढ़ ने इस संबंध में प्रदेश के सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

जशपुर का नया Food Destination! टिफिन से लेकर स्पेशल ऑर्डर तक, सब कुछ एक जगह
14 या 16 नवंबर को होंगे विशेष आयोजन
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती प्रतिवर्ष 15 नवंबर को मनाई जाती है। इस वर्ष 15 नवंबर को रविवार होने के चलते विद्यालयों में यह आयोजन 14 नवंबर अथवा 16 नवंबर को आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि विद्यार्थी इन कार्यक्रमों में पूरी सक्रियता से भाग ले सकें।
प्रदेश प्रभारी एवं सांसद सुखदेव भगत का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा 16 नवंबर से: बूथ स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने जशपुर और सरगुजा संभाग में लगाएंगे ‘जन चौपाल’
लेखन, वाचन और वाद-विवाद से समझेंगे अमर गाथा
जारी निर्देशों के अनुसार, स्कूलों में विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, उनके अदम्य साहस, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उच्च आदर्शों से रूबरू कराने के लिए कई रचनात्मक गतिविधियां कराई जाएंगी। इसके अंतर्गत:
-
भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और कृतित्व पर आधारित लेखन एवं वाचन प्रतियोगिताएं।
-
जनजातीय स्वाभिमान और स्वाधीनता आंदोलन में उनके योगदान पर वाद-विवाद प्रतियोगिताएं।
जनजातीय गौरव दिवस: छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी शौर्य और संस्कृति की झलक, 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय समारोह , 11 से 18 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह , शिक्षण संस्थानों में गूंजेंगी भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर की गाथाएं
विद्यार्थियों और शिक्षकों की सहभागिता पर जोर
लोक शिक्षण संचालनालय ने सभी संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया है कि इन आयोजनों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने ऐतिहासिक जनजातीय नायकों के त्याग और राष्ट्रप्रेम से परिचित कराकर उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।



