दीपावली पर छत्तीसगढ़ में छलका जाम: 5 दिनों में बिकी 546 करोड़ की शराब, पिछले साल से 38 करोड़ ज्यादा का कारोबार
जशपुर | 11 नवंबर 2026
जिले में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों पर जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। जशपुर, मनोरा और पत्थलगांव विकासखंड के कुल 43 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ (Break in Service) और ‘नो वर्क नो पेमेंट’ (No Work No Pay) घोषित कर दिया गया है।प्रशासन के इस सख्त रुख से मैदानी अमले में हड़कंप मच गया है।
जशपुर का नया Food Destination! टिफिन से लेकर स्पेशल ऑर्डर तक, सब कुछ एक जगह
विकासखंडवार प्रभावित पटवारियों की स्थिति:
- जशपुर विकासखंड: 15 पटवारी
- मनोरा विकासखंड: 14 पटवारी
- पत्थलगांव विकासखंड: हड़ताल पर रहे समस्त संबंधित पटवारी
- दुल्दुला 7 पटवारी
छत्तीसगढ़ में RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश हुआ आसान, दूरी की अनिवार्यता खत्म; अब प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा एडमिशन
काम पर लौटने के निर्देशों की अनदेखी पड़ी भारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के पटवारी गत 13 अक्टूबर 2026 से लगातार हड़ताल पर थे, जिससे शासकीय कामकाज ठप हो गया था। प्रशासन द्वारा लगातार पत्र जारी कर, समझाइश देकर तथा कारण बताओ नोटिस जारी कर काम पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद पटवारियों द्वारा निर्धारित अवधि में कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया गया और न ही नोटिस का संतोषजनक जवाब दिया गया।
CGBSE Board Exam: छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा, माशिमं ने तय की नई दरें
इन महत्वपूर्ण कार्यों पर पड़ा प्रतिकूल प्रभाव
प्रशासनिक आदेश में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि पटवारी राजस्व प्रशासन की रीढ़ हैं। इनकी अनुपस्थिति से शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और आम जनता से जुड़े निम्नलिखित कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए:
- एग्रीस्टैक (AgriStack): किसानों व कृषि भूमि का डेटा संधारण एवं अद्यतनीकरण।
- फसल गिरदावरी व सर्वे: खरीफ गिरदावरी के लिए डीसीएस (DCS) सर्वे, पॉलीगॉन निर्माण एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे।
- धान खरीदी व आपदा प्रबंधन: धान खरीदी से जुड़ी व्यवस्थाएं और प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के नुकसानी का सर्वेक्षण।
- आम नागरिकों की सेवाएं: नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, लोक सेवा गारंटी और सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरण।
40 साल की कानूनी जंग के बाद मकान मालिक को मिला इंसाफ, सुप्रीम कोर्ट का फैसला: मुकदमों की लंबी उम्र से किरायेदार का कब्जा स्थायी नहीं होता
छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के तहत कार्रवाई
सामान्य प्रशासन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के परिपत्र (दिनांक 10.04.2008) और लागू सेवा नियमों के तहत यह कार्रवाई की गई है। सक्षम प्राधिकारी के आदेशानुसार:
- सेवा ब्रेक: दिनांक 13.10.2026 से कार्य अनुपस्थिति की संपूर्ण अवधि को ‘Break in Service’ माना गया है।
- वेतन और लाभ: इस अवधि के लिए ‘No Work No Pay’ के तहत वेतन एवं अन्य सेवा लाभों पर नियमानुसार कटौती/कार्रवाई की जाएगी।
- अभिलेखों में प्रविष्टि: संबंधित तहसीलदारों को आदेश की प्रति पटवारियों को तामील कराने तथा उनके सेवा अभिलेखों में तुरंत अनिवार्य प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
आदेश- ब्रेक इन सर्विस- कुनकुरी
आदेश- ब्रेक इन सर्विस- दुलदुला
Patwari Hartal (Break in service)



