बलौदाबाजार:
छत्तीसगढ़ के रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सिमगा थाना क्षेत्र के दरचुरा गांव के पास तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 3 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की स्थिति को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ससुराल में रहता था ‘घरजमाई’ फूफा, जमीन के झगड़े में भतीजे के सिर पर चला दी टांगी
सुबह 5:30 बजे हुआ हादसा, नींद में थे यात्री
मिली जानकारी के अनुसार, रॉयल ट्रेवल्स की बस (क्रमांक CG 04 NM 0859) अंबिकापुर से यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए रवाना हुई थी। बस में करीब 22 यात्री सवार थे और सुबह के वक्त अधिकांश लोग नींद में थे। सुबह करीब 5:30 बजे जैसे ही बस दरचुरा के पास पहुंची, बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से सीधे जा टकराई। यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। टक्कर से बस का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
जशपुर में घर से दूर रह रहे नौकरीपेशा लोगों के लिए शुरू हुई टिफिन सेवा, अब मिलेगा घर जैसा भोजन आज ही बुक कीजिये
राहत एवं बचाव कार्य, घायलों का इलाज जारी
हादसे की सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। बस के भीतर फंसे यात्रियों और बिखरे सामान के बीच से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। सभी 10 घायलों को तुरंत सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं, मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और पश्चिमी विक्षोभ का दोहरा हमला: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा-आंध्र में हाई अलर्ट, छत्तीसगढ़ में फसलों पर संकट
हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
दुर्घटना के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे कराया, जिससे हाईवे पर बाधित यातायात को सुचारू किया जा सका। पुलिस मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से कर रही है—क्या सुबह के वक्त चालक को झपकी आ गई थी या फिर खड़े ट्रक में रिफ्लेक्टर/इंडिकेटर नहीं जल रहे थे। सिमगा पुलिस के अनुसार जांच के बाद ही हादसे के सटीक कारणों का खुलासा हो सकेगा।


