नई दिल्ली:
बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव विकराल रूप लेते हुए चक्रवाती तूफान में तब्दील हो रहा है। बांग्लादेश द्वारा ‘अर्नब’ नाम दिए जा रहे इस चक्रवात के 28 अक्तूबर तक अति गंभीर चक्रवाती तूफान बनकर आंध्र प्रदेश तट से टकराने का अनुमान है। इस दौरान 115 से 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने की आशंका है। दूसरी ओर, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और इस चक्रवात के संयुक्त प्रभाव से देश के करीब 17 राज्यों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ गया है। मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश और आंधी का दौर जारी है, वहीं पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी शुरू हो चुकी है।
ससुराल में रहता था ‘घरजमाई’ फूफा, जमीन के झगड़े में भतीजे के सिर पर चला दी टांगी
तटीय राज्यों में युद्धस्तर पर तैयारी: ओडिशा में स्कूल बंद, छुट्टियां रद्द
ओडिशा: राज्य सरकार ने संवेदनशील जिलों—गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, कोरापुट और मलकानगिरी में 28 व 29 अक्तूबर को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 8 मंत्रियों को सीधे ग्राउंड पर तैनात किया है। सभी प्रशासनिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए ODRAF की 60 और NDRF की 17 टीमें तैनात हैं।
आंध्र प्रदेश व केरल: मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के लिए भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। तटीय मछुआरों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है।
तमिलनाडु व पुडुचेरी: पुडुचेरी में लगातार बारिश हो रही है, जबकि तमिलनाडु में ऑरेंज अलर्ट जारी है। भारी बारिश के चलते इरोड जिले में प्रसिद्ध कोडिवेरी बांध पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
सावधान छत्तीसगढ़! चक्रवाती तूफान के चलते 29 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट;
हरियाणा: आंधी-बारिश से तबाही, मंडियों में भीगा ₹810 करोड़ का धान
पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर भारत में भारी नुकसान हुआ है। हरियाणा की जीटी बेल्ट में शनिवार रात आई तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
कैथल, कुरुक्षेत्र और करनाल की अनाज मंडियों में खुले में रखा करीब 3.32 लाख मीट्रिक टन धान पानी में भीग गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 810 करोड़ रुपये है।अकेले कैथल में लगभग 2 लाख मीट्रिक टन और कुरुक्षेत्र में 1 लाख मीट्रिक टन फसल प्रभावित हुई है। उठान न होने के कारण मंडियों में कट्टों के चारों ओर भारी जलभराव हो गया है।
धान खरीदी दर 3,358 रुपये करने की मांग: 27 अक्टूबर को नवा रायपुर में ‘अन्नदाता गर्जना रैली’, महानदी भवन का घेराव करेगा किसान संघ
छत्तीसगढ़: 28-29 अक्तूबर को भीषण बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
चक्रवात के असर से छत्तीसगढ़ में 25 से 29 अक्तूबर के दौरान मूसलाधार बारिश का अनुमान है। बस्तर संभाग (दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर) के साथ-साथ रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने मैदानी अमले को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की सलाह:
-
-
पकी फसलों (धान, दलहन, तिलहन) की कटाई अगले 2 से 4 दिनों के लिए तुरंत टाल दें।
-
कटी हुई फसलों को खुले से हटाकर तिरपाल या शेड में सुरक्षित रखें।
-
खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करें और नवंबर के पहले सप्ताह से पहले रबी की बुवाई न करें।
-
तेज आंधी को देखते हुए लता वाली सब्जियों (लौकी, करेला) और केले के पेड़ों को सहारा दें। पशुओं को पेड़ों के नीचे न बांधें।
-
8वें वेतन आयोग और ओपीएस बहाली को लेकर देशव्यापी आंदोलन की तैयारी: 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे देशभर के कर्मचारी
झारखंड: 27 से 30 अक्तूबर तक बदलेगा मौसम
झारखंड में 27 अक्तूबर से चक्रवात का सीधा असर दिखने लगेगा: 27 अक्तूबर को राज्य के 16 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा। वहीं 28 अक्तूबर को रांची, बोकारो, धनबाद, पलामू समेत अधिकांश जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलजमाव, कच्चे मकानों के ढहने और बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचने की चेतावनी दी है।
बंगाल की खाड़ी में गहराया डिप्रेशन: भीषण चक्रवाती तूफान का खतरा, आंध्र-ओडिशा में हाई अलर्ट
पहाड़ों पर बर्फबारी, 17 राज्यों में अलर्ट का दायरा
उत्तर भारत के उच्च पर्वतीय इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तराखंड के यमुनोत्री धाम में सीजन का पहला और केदारनाथ में दूसरा हिमपात दर्ज किया गया। कश्मीर घाटी के पहलगाम और गुलमर्ग में पारा शून्य से नीचे लुढ़क गया है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और गोवा में आगामी 48 से 72 घंटों के दौरान 50 से 75 किमी/घंटे की आंधी के साथ हल्की से मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और बिजली के खंभों व पेड़ों से दूर रहने की अपील की है।


