आप सभी को यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ग्रुप के प्रमोटर्स के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन तथा यूबीएल के प्लांट निदेशक के कुशल संचालन में, यूनिट उदयपुर बेवरेज लिमिटेड को मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा श्रम कंप्लायंस एवं मूलभूत श्रमिक सुविधाओं के क्षेत्र में 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।
यह प्रतिष्ठित सम्मान इस बात का प्रमाण है कि सुपीरियर ग्रुप अपने सभी यूनिट्स में फैक्ट्री एक्ट एवं श्रमिक कल्याण से जुड़े सभी मानकों का पूर्णतः पालन करता है तथा कर्मचारियों के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और मानवीय कार्य वातावरण सुनिश्चित करता है।
इस उपलब्धि पर ग्रुप के सीईओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। वहीं, सीएचआरओ एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने प्लांट एचआर एवं पूरी प्लांट टीम को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सराहा। उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि:
“सुपीरियर ग्रुप सदैव समाज, पर्यावरण एवं मानवीय मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सर्वोपरि रखेगा और भविष्य में भी उत्कृष्टता के इसी मार्ग पर अग्रसर रहेगा।”
यह उपलब्धि न केवल ग्रुप की कार्य संस्कृति को दर्शाती है, बल्कि उद्योग जगत में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत करती है।
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज की बड़ी उपलब्धि — उदयपुर बेवरेज लिमिटेड को मिला 5-स्टार श्रम रेटिंग सम्मान
Previous Articleबिजली कटौती आम जनता के लिए सरर्दद बन गयी है – कांग्रेस
ये भी पढ़ें-
About Us
CG NOW एक भरोसेमंद और निष्पक्ष न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको छत्तीसगढ़, भारत और दुनिया भर की ताज़ा, सटीक और तथ्य-आधारित खबरें प्रदान करता है। हमारी प्राथमिकता है जनता तक सही और निष्पक्ष जानकारी पहुँचाना, ताकि वे हर पहलू से जागरूक और अपडेटेड रहें।
Contact Us
Syed Sameer Irfan
📞 Phone: 94255 20244
📧 Email: sameerirfan2009@gmail.com
📍 Office Address: 88A, Street 5 Vivekanand Nagar, Bhilai 490023
📧 Email Address: cgnow.in@gmail.com
📞 Phone Number: 94255 20244
Important Pages
© 2025 cgnow.in. Designed by Nimble Technology.

