**रायगढ़, दिनांक 12 अक्टूबर 2026।
विभागीय प्राचार्य पदोन्नति फोरम द्वारा आज प्राचार्य के कुल रिक्त पदों में से 10 प्रतिशत पदों को विभागीय परीक्षा के माध्यम से भरने की मांग को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय को ज्ञापन सौंपा गया।
फोरम की प्रमुख मांग है कि व्याख्याता संवर्ग के योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों को विभागीय परीक्षा के माध्यम से प्राचार्य पद पर पदोन्नति का अवसर प्रदान किया जाए तथा प्राचार्य के कुल रिक्त पदों के 10 प्रतिशत पद इस व्यवस्था के अंतर्गत भरे जाएँ।
फोरम का मानना है कि इस व्यवस्था से योग्य व्याख्याताओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव का बेहतर उपयोग होगा तथा विद्यालयों में प्राचार्यों के रिक्त पदों की पूर्ति में भी सहायता मिलेगी।
फोरम ने शासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक नीतिगत निर्णय लेने का आग्रह किया है।























