40 साल की कानूनी जंग के बाद मकान मालिक को मिला इंसाफ, सुप्रीम कोर्ट का फैसला: मुकदमों की लंबी उम्र से किरायेदार का कब्जा स्थायी नहीं होता
नई दिल्ली:
पैतृक संपत्ति और उत्तराधिकार से जुड़े एक बेहद महत्वपूर्ण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कानूनी फैसला सुनाया है। शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया है कि दादा की संपत्ति में पोते का जन्म से कोई अधिकार नहीं होता। हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 8 के तहत यदि किसी हिंदू पुरुष की बिना वसीयत मृत्यु के बाद उसकी संपत्ति का बंटवारा क्लास-1 कानूनी वारिसों के बीच हो जाता है, तो पिता के हिस्से में आई संपत्ति उसकी व्यक्तिगत (निजी) संपत्ति मानी जाएगी। ऐसे में पिता के जीवित रहते बेटा (पोता) केवल इस आधार पर बंटवारे या हिस्से का दावा नहीं कर सकता कि वह दादा की पैतृक संपत्ति थी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धारा 8 के तहत उत्तराधिकार मिलने के बाद सभी वारिस अपने-अपने हिस्से के स्वतंत्र और पूर्ण मालिक बन जाते हैं। इस स्थिति में संयुक्त सहदायिकी (Coparcenary) समाप्त हो जाती है और पिता अपने हिस्से को परिवार के ‘कर्ता’ के रूप में नहीं, बल्कि अपनी निजी संपत्ति के तौर पर रखता है। हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत किसी पुरुष की बिना वसीयत मृत्यु होने पर संपत्ति सीधे क्लास-1 वारिसों को मिलती है, और जब तक पिता जीवित है, तब तक पोता सीधे क्लास-1 की श्रेणी में नहीं आता।
यह पूरा विवाद चेन्नई से जुड़ा था, जहां दादा की मृत्यु के बाद 1994 में आपसी समझौते से संपत्ति का बंटवारा क्लास-1 वारिसों के बीच हुआ, जिसमें विवादित जमीन पिता के हिस्से आई। इसके बाद पिता ने 1997 में वह जमीन दो अन्य लोगों को बेच दी। उसी वर्ष नाबालिग बेटे ने अपनी मां के जरिए कोर्ट में मुकदमा दायर कर जमीन में आधा हिस्सा और कब्जे की मांग की। चेन्नई की निचली अदालत ने बेटे के पक्ष में फैसला दिया था, लेकिन प्रथम अपीलीय अदालत और मद्रास हाईकोर्ट ने इसे पलटते हुए साफ किया कि धारा 8 के तहत पिता को मिली संपत्ति पर बेटे का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं बनता। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाईकोर्ट के फैसले पर मुहर लगाते हुए पोते की याचिका पूरी तरह खारिज कर दी।
कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु बिना वसीयत बनाए हो जाती है, तो संपत्ति का बंटवारा हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के तहत तय श्रेणियों (क्लासेज) के आधार पर होता है। क्लास-1 में बेटा, बेटी, विधवा पत्नी, मां और पूर्व में मृत बच्चों के कानूनी वारिस शामिल होते हैं। क्लास-1 का कोई भी वारिस मौजूद होने पर पूरी संपत्ति उन्हीं में बंटती है; क्लास-1 का कोई वारिस न होने पर ही संपत्ति क्लास-2 के वारिसों (जैसे पिता, भाई, बहन आदि) को मिलती है। वहीं, यदि किसी व्यक्ति ने अपनी स्व-अर्जित संपत्ति की वसीयत कर रखी है, तो संपत्ति उसी व्यक्ति को मिलती है जिसके नाम वसीयत की गई हो।



