जशपुर:
जिले के शासकीय हाई स्कूलों और उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों (उ.मा.वि.) में विद्यार्थियों को खेलकूद से जोड़ने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने सख्त और त्वरित कदम उठाए हैं। जिन विद्यालयों में नियमित व्यायाम शिक्षक पदस्थ नहीं हैं, वहां अब खेल में रुचि रखने वाले किसी जानकार शिक्षक को ‘खेल प्रशिक्षक’ के रूप में नामित किया जाएगा।
प्रशिक्षक नियुक्त करने के संबंध
3 दिनों के भीतर मांगी गई जानकारी
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला-जशपुर द्वारा जारी आदेश (क्रमांक/197/शा.शि./2026-27, दिनांक 20/08/2026) के अनुसार, शिक्षा विभाग के सरगुजा संभाग की 19 अगस्त 2026 को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के निर्देशों के पालन में यह प्रक्रिया शुरू की गई है।
DEO कार्यालय ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (BEO) – जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, फरसाबहार, बगीचा और पत्थलगांव को निर्देशित किया है कि वे अपने अधीनस्थ विद्यालयों से खेल प्रशिक्षक का नाम, पदनाम और मोबाइल नंबर आगामी 03 दिवस के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उच्च कार्यालय को समय पर जानकारी भेजी जा सके।
इन विकासखंडों में लागू होगा आदेश:
- जशपुर
- मनोरा
- दुलदुला
- कुनकुरी
- कांसाबेल
- फरसाबहार
- बगीचा
- पत्थलगांव
सभी शासकीय हाई और उ.मा.वि. के प्राचार्यों को भी यह निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तत्काल यह जानकारी अनिवार्य रूप से भेजें।























