Sunny Deol Film Batwara 1947: सनी देओल और प्रीति जिंटा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसके बाद निर्माता रमेश तौरानी ने फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। रमेश तौरानी ने फिल्म को संवेदनशील, भावुक और इंसानियत का संदेश देने वाली कहानी बताया। उन्होंने फिल्म की तारीफ करते हुए दर्शकों से इसे फर्स्ट डे, फर्स्ट शो देखने की अपील की।

सनी देओल की एक्टिंग की तारीफ
फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है और इसे आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म की कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। कहानी में हिंसा और तनाव के बीच इंसानियत, करुणा और रिश्तों की भावनाओं को प्रमुखता दी गई है। फिल्म के ट्रेलर में भी विभाजन के दर्द और उस दौर में आम लोगों के संघर्ष की झलक देखने को मिली थी।
‘आवारापन 2’ से होगा मुकाबला
‘बंटवारा 1947’ की बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से होगी। शुरुआती एडवांस बुकिंग में ‘आवारापन 2’ बढ़त बनाए हुए है, हालांकि ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सनी देओल के फैंस के बीच भी काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इमोशनल कहानी, दमदार स्टारकास्ट और सनी देओल की मौजूदगी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कितनी मजबूत शुरुआत दिलाती है।

