‘हक और पेंशन के लिए बुजुर्गों को कोर्ट के चक्कर न लगवाए सरकार’
भोपाल:
मध्य प्रदेश सरकार स्कूल शिक्षा विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के परिवारों को बड़ा संबल देने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में 938 पात्र आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। दोपहर 12 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ ही नवनियुक्त कर्मचारियों के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी शुरुआत की जाएगी।
‘हक और पेंशन के लिए बुजुर्गों को कोर्ट के चक्कर न लगवाए सरकार’
655 सहायक ग्रेड-3, 26 शिक्षक और 257 भृत्यों की नियुक्ति
लोक शिक्षण संचालनालय के आयुक्त अभिषेक सिंह के अनुसार, विभाग में दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को योग्यता और पात्रता के आधार पर विभिन्न संवर्गों में नियुक्तियां दी जा रही हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को तत्काल आजीविका और आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराना है।
बस्तर दशहरा: रावण दहन नहीं, देवी-देवताओं के मिलन का पर्व; 75 दिनों के ऐतिहासिक उत्सव का अलौकिक अंतिम पड़ाव शुरू
विभागीय कामकाज का दिया जाएगा प्रशिक्षण, अधिकारी भी होंगे सम्मानित
नियुक्ति पत्र वितरण के तुरंत बाद नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए ओरिएंटेशन व प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा। इसके माध्यम से उन्हें विभागीय नियमों, फाइलों के संधारण, कार्यप्रणाली और उनकी भूमिका से जुड़ी जिम्मेदारियों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा।
इसके साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले संभागीय संयुक्त संचालकों और विभागीय अधिकारियों को भी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


