खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास बृहस्पतिवार रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित भारी ट्रक ने सड़क किनारे खड़े सात लोगों को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में मरने वालों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं, जिसमें एक 11 महीने का नवजात भी है, जबकि एक पांच वर्षीया बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार यह दुखद घटना तब घटी जब बृहस्पतिवार रात जोने-लुदरू मोड़ के समीप एक स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास की बस्ती के लोग मदद के लिए मौके पर इकट्ठा हो गए और दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी सवार को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान तोरपा की ओर से आ रहे एक बेकाबू और तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अनियंत्रित वाहन पुलिया की दीवार तोड़ते हुए पास के गड्ढे में जा गिरा, जिसके बाद ट्रक चालक और खलासी मौके से फरार हो गए।
Gold Hallmark: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, 65 करोड़ से ज्यादा गहनों को मिला HUID, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
इस सड़क दुर्घटना में कौशांबी हरिजन कॉलोनी निवासी बिरसा नायक के परिवार के तीन सदस्यों सहित कुल सात लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान बिरसा नायक की पत्नी जयंती देवी, उनकी 20 वर्षीया बेटी अंजलि कुमारी, अंजलि के 11 माह के बेटे सौरव नायक, मानहू देवी, 65 वर्षीया पाको देवी, 12 वर्षीय गोलू कुमार और छह वर्षीया तूती कुमारी के रूप में हुई है। इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे जो तेज आवाज सुनकर मदद के लिए बाहर आए थे। वहीं, इस हादसे में बिरसा नायक की पांच वर्षीया पुत्री खुशबू कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे तुरंत खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तारी हो या हिरासत, 24 घंटे में मजिस्ट्रेट के सामने पेश करना अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला; स्वतंत्रता छिनते ही शुरू हो जाएगी समयसीमा
घटना की सूचना मिलते ही कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार पुलिस बल और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों की सहायता से घायलों और पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और फरार वाहन चालकों की तलाश में जुटी है।


