रायपुर, 05 नवंबर 2026: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने रोजगार का पिटारा खोलते हुए विभिन्न विभागों में 1,703 पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की है। राज्य में यह पहला मौका है जब छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) द्वारा समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर), उपसमूह-02 के अंतर्गत इन पदों के लिए सीधी लिखित भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Gold Hallmark: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, 65 करोड़ से ज्यादा गहनों को मिला HUID, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
प्रमुख पद और रिक्तियों का विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 1,703 पदों को भरा जाएगा, जिनमें प्रमुख पद निम्नलिखित हैं:
- सहायक ग्रेड-3: 1,206 पद
- सहायक उप निरीक्षक (जिला इकाई संवर्ग): 279 पद
- पंजीयक लिपिक: 50 पद
- सहायक उप निरीक्षक-अ (सामान्य शाखा): 40 पद
- शीघ्रलेखक (हिंदी): 30 पद
- उप निरीक्षक-अ (शीघ्रलेखक, सामान्य शाखा): 34 पद
- डाटा एंट्री ऑपरेटर: 25 पद
- स्टेनो टाइपिस्ट: 23 पद
- शीघ्रलेखक (द्विभाषी): 13 पद
- शीघ्रलेखक (अंग्रेजी): 3 पद
छत्तीसगढ़ के 5 समेत देश के 8 राज्यों में 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉकों की नीलामी शुरू। जानें आवेदन की अंतिम तारीख और केंद्र सरकार के नए नियम।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 05 नवंबर 2026
- आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- आवेदन में त्रुटि सुधार (करेक्शन विंडो): 28 नवंबर से 30 नवंबर 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
- प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि: 04 जनवरी 2027
- लिखित परीक्षा की तिथि: 10 जनवरी 2027 (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक)
दीपावली नहीं, सोहराय मनाते हैं यहां के ग्रामीण: प्रकृति और मवेशियों की पूजा कर जताते हैं आभार, 10 हजार साल पुरानी परंपरा आज भी कायम
परीक्षा केंद्र और स्थानीय युवाओं के लिए विशेष छूट
- परीक्षा केंद्र: लिखित परीक्षा राज्य के पांच संभागीय मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा शुल्क वापसी: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो इस परीक्षा में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क नियमानुसार उसी बैंक खाते में वापस (रि फंड) कर दिया जाएगा जिससे भुगतान किया गया था।
CGHS दरों पर होगा शासकीय कर्मचारियों का कैशलेस उपचार: ई-हेल्थ कार्ड अनिवार्य, NIC तैयार कर रहा विशेष पोर्टल
कहां और कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी, योग्यता और ऑनलाइन आवेदन के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट https://cgssb.cgstate.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।



