छत्तीसगढ़ में स्कूली विद्यार्थियों के लिए दीपावली की छुट्टियां आज यानी 6 नवंबर से शुरू हो गई हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार प्रदेश के स्कूलों में 11 नवंबर तक अवकाश रहेगा। इस दौरान विद्यार्थियों को लगातार 6 दिनों की छुट्टी मिलेगी।
दरअसल, शासन ने पहले दीपावली अवकाश के लिए 5 दिनों का कार्यक्रम निर्धारित किया था। बाद में इसमें संशोधन करते हुए छुट्टियों की अवधि बढ़ाकर 6 दिन कर दी गई। इसके तहत 6 नवंबर से 12 नवंबर तक सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।
इन शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश
दीपावली की छुट्टियां प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों में लागू रहेंगी। इसके अलावा डीएड, बीएड और एमएड कॉलेजों में भी 6 से 12 नवंबर तक अवकाश रहेगा।
इस फैसले से विद्यार्थियों और शिक्षकों को त्योहार के दौरान परिवार के साथ समय बिताने और दीपावली की छुट्टियां मनाने का अवसर मिलेगा। 12 नवंबर तक अवकाश रहने के बाद शिक्षण संस्थानों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पढ़ाई दोबारा शुरू होगी।


