नई दिल्ली: भारत अब अपने शहरों की निगरानी, स्मार्ट नियोजन और आपदा प्रबंधन के लिए स्वदेशी उपग्रह आधारित त्रिआयामी (3D) मैपिंग प्रणाली तैयार करने जा रहा है। अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने वाली सरकारी संस्था इन-स्पेस (IN-SPACe) ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के लिए तीन भारतीय कंपनियों का चयन किया है। इन-स्पेस के मुताबिक, स्पेसपिक्सल टेक्नोलॉजीज (SpacePixel Technologies), कलीडियो स्पेस सिस्टम्स (KaleidEO Space Systems) और अजिस्ता इंडस्ट्रीज (Azista Industries) को बीज निधि योजना (Seed Fund Scheme) के तहत कुल 1.46 करोड़ रुपये की शुरुआती वित्तीय सहायता दी जाएगी।
शहरी विकास और आपदा जोखिम कम करने में मिलेगी बड़ी मदद यह स्वदेशी प्रणाली पूरी तरह भारतीय उपग्रहों के आंकड़ों पर आधारित होगी, जिसका शुरुआती परीक्षण बेंगलुरु और शिमला में किया जाएगा:
इस पहल का उद्देश्य मानव बस्तियों की उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें और सटीक भौगोलिक डेटा जुटाना है।प्रणाली से इमारतों, सड़कों और अन्य निर्माणों की विस्तृत 3D जानकारी मिलेगी, जिसका इस्तेमाल शहरी नियोजन, बुनियादी ढांचे के विकास, आबादी के सटीक आकलन और आपदा जोखिम की पहचान करने में किया जाएगा।



