नई दिल्ली: कॉर्पोरेट जगत में शानदार पैकेज वाली नौकरी पाने के लिए अब केवल पारंपरिक जॉब पोर्टल्स पर आवेदन करना ही एकमात्र विकल्प नहीं रह गया है। कंपनियों के संस्थापकों (Founders) और भर्ती प्रबंधकों (Hiring Managers) को सीधे और सटीक ई-मेल भेजकर भी लाखों रुपये सालाना का ऑफर हासिल किया जा सकता है। ‘मनीकंट्रोल’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘रेडिट’ (Reddit) पर एक गैर-तकनीकी पेशेवर ने दावा किया है कि इसी रणनीति को अपनाकर उसे 45 लाख रुपये सालाना तक का जॉब ऑफर मिला है, और उसने अपने करियर की लगभग हर नौकरी सीधे ई-मेल के माध्यम से ही पाई है।
नौकरी मांगने के बजाय बताएं कि कंपनी आपसे बात क्यों करे इस पेशेवर ने नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए कई व्यावहारिक और कारगर सुझाव साझा किए हैं:
एक ही कॉपी-पेस्ट संदेश कई कंपनियों को भेजने के बजाय हर कंपनी के संस्थापक या एचआर प्रमुख के लिए व्यक्तिगत ई-मेल तैयार करें। ई-मेल में अपना संक्षिप्त परिचय, अनुभव, कौशल, बायोडाटा और काम के नमूनों (Portfolio) का लिंक जरूर जोड़ें। साथ ही, सिर्फ नौकरी मांगने के बजाय कंपनी के उत्पाद या बिजनेस को लेकर अपनी समझ और कोई उपयोगी सुझाव साझा करें।
ई-मेल भेजने के बाद यदि जवाब न मिले, तो 4 से 5 दिन बाद विनम्रतापूर्वक एक फॉलोअप ई-मेल जरूर भेजें।



