नवा रायपुर | छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी शासकीय स्कूलों में कार्यरत शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर एक कड़ा और महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। अब कर्मचारियों का वेतन भुगतान VSK App में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही किया जाएगा।
VSK App की उपस्थिति अनिवार्य:
विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यरत सभी कर्मचारियों की ‘वीएसके ऐप’ (VSK App) में दर्ज उपस्थिति के आधार पर ही ई-बिल जनरेट करते हुए वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
डैशबोर्ड की सुविधा:
सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (DDOs) के HRMIS (Leave management System) पोर्टल के लॉग-इन आईडी पर उनके अधीन कार्यरत समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति देखने के लिए एक विशेष डैशबोर्ड तैयार कर उपलब्ध करा दिया गया है।
छत्तीसगढ़ IAS और IPS के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब मिलेगा 63% डीए

अंतर मिलने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई:
यदि वेतन भुगतान हेतु गणना किए गए दिनों की संख्या और VSK App में दर्ज उपस्थिति के दिनों की संख्या में बिना किसी ठोस या युक्तिक संबंधित कारण के अंतर पाया जाता है, तो संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
यह आदेश संयुक्त सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 6 नवंबर 2026 को जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाना और उपस्थिति दर्ज करने में लापरवाही पर रोक लगाना है।



