सड़क हादसों पर लगेगी लगाम! E-Rickshaw को भी मिलेगी 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग?
रांची: यदि आप नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर महीने में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में री-मॉडलिंग कार्य और आद्रा मंडल में विकास कार्यों (ब्लॉक) के कारण रांची होकर गुजरने वाली 14 प्रमुख ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया गया है। रेलवे के इस फैसले से झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक जाने वाले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है और कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी।
नवंबर-दिसंबर में रद्द रहने वाली 14 ट्रेनों की पूरी सूची रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह रद्द रहेंगी:
आद्रा मंडल में ब्लॉक के कारण बदला रूट और री-शेड्यूल हुईं ये ट्रेनें दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों के कारण लिया गया ब्लॉक भी रांची रेल मंडल की ट्रेनों को प्रभावित करेगा:
-
बदले मार्ग से चलेगी टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 18 और 21 नवंबर को अपने निर्धारित मार्ग (चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला और मुरी) के बजाय परिवर्तित मार्ग चांडिल, गुंडा बिहार और मुरी होकर चलेगी।
-
डेढ़ घंटे देरी से रवाना होगी हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 18, 20, 21 और 22 नवंबर को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से डेढ़ घंटे की देरी से हटिया स्टेशन से रवाना होगी।
-
एक घंटे विलंब से चलेगी खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस: ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 18 नवंबर को अपने निर्धारित प्रस्थान समय से एक घंटे की देरी से खड़गपुर स्टेशन से खुलेगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे प्रशासन ने इस निर्णय से प्रभावित होने वाले सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 139 के माध्यम से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति और निर्धारित तारीख की जांच अवश्य कर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।



