नई दिल्ली। देश में सोमवार को बैंकिंग, मौसम और दूरसंचार क्षेत्र से जुड़ी तीन अत्यंत महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। जहां देर रात आईबीए और बैंक यूनियनों की वार्ता सफल होने से प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल टल गई, वहीं मौसम विभाग ने देश के 18 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने करोड़ों प्रीपेड मोबाइल उपभोक्ताओं के हित में नए नियम अधिसूचित किए हैं।
शिक्षकों का आर-पार का संग्राम: 3 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना, TET और ई-अटेंडेंस का विरोध
28 सितंबर से होने वाली तीन दिवसीय बैंक हड़ताल टली, शनिवार की छुट्टी पर बनेगी कमेटी
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के बीच रविवार देर रात 9:30 बजे हुई बैठक में 28 सितंबर से आहूत तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल को टालने पर सहमति बन गई है।
-
5-Day Banking पर विचार: बैठक में तय हुआ कि बैंकिंग सेक्टर में सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करने की मांग पर आईबीए और यूएफबीयू की एक संयुक्त उच्चस्तरीय समिति बनाई जाएगी, जो सभी विकल्पों का अध्ययन कर समाधान निकालेगी।
-
ग्राहकों को राहत: महीने के अंतिम कारोबारी दिनों में हड़ताल टलने से चेक क्लियरेंस, नकद लेनदेन और व्यापारिक भुगतान सुचारू रूप से जारी रहेंगे।
10 लाख कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर हलचल: 2% DA बढ़ोतरी की तैयारी, दीपावली से पहले 4 किस्तों में मिल सकता है एरियर
मौसम का अलर्ट: 18 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, पहाड़ों पर भूस्खलन और बाढ़ का खतरा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 28 सितंबर को देश के 18 राज्यों में आंधी-बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
-
निम्न दबाव का क्षेत्र: दक्षिणी म्यांमार तट के पास बने नए वेदर सिस्टम के चलते उत्तरी अंडमान सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।
-
प्रभावित राज्य: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के राज्य।
-
पहाड़ों पर खतरा: उत्तराखंड (उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग) और हिमाचल प्रदेश (किन्नौर, शिमला, सिरमौर) में भूस्खलन और अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
-
छत्तीसगढ़ का हाल: राज्य में पिछले 24 घंटे में रुक-रुक कर बारिश जारी रही, जिसमें रेंगाखार कला में सर्वाधिक 70 मिमी बारिश दर्ज की गई।
नौ से आठ और अब सात रुपये! मीटर रीडरों के मानदेय में लगातार कटौती, भड़के कर्मचारियों ने दी रायपुर में उग्र प्रदर्शन की चेतावनी
TRAI ने जारी किए नए नियम: बिना डेटा सिर्फ कॉलिंग-SMS वाले प्लान मिलेंगे, हर महीने तय तारीख पर होगा रिचार्ज
भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ‘टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण विनियम, 2026’ अधिसूचित कर दिए हैं। यह कदम विशेष रूप से उन उपभोक्ताओं के लिए उठाया गया है जिन्हें इंटरनेट डेटा की आवश्यकता नहीं होती और वे केवल कॉलिंग व एसएमएस का उपयोग करते हैं।
-
Voice व SMS-Only वाउचर्स अनिवार्य: टेलीकॉम कंपनियों को अब वॉयस और एसएमएस-ओनली स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) उपलब्ध कराने होंगे, जिनकी वैलिडिटी 30 दिन या उससे कम/ज्यादा के डेटा प्लान्स के समकक्ष होगी।
-
कैलेंडर माह का विकल्प: ग्राहकों को अब हर महीने की एक निश्चित तारीख पर प्लान रिन्यू कराने की सुविधा मिलेगी। जिस महीने में वह तारीख नहीं होगी, उसमें रिन्यूअल महीने की अंतिम तिथि को मान्य होगा।
-
28 दिन वाले प्लान की स्थिति: नए नियमों का अर्थ 28 दिन के प्लान को बंद करना नहीं है, बल्कि कंपनियों को उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग प्राथमिकताओं के आधार पर अधिक पारदर्शी और डेटा-मुक्त विकल्प उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है। पुलिस में 7500 पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं, 10वीं और 12वीं पास 6 अक्टूबर तक करें आवेदन























