छत्तीसगढ़ में सरकारी बिजली कनेक्शन आज से होंगे प्री-पेड
रायपुर:
छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर व्यवस्था और महंगी बिजली के मुद्दे को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी आज से पूरे राज्य में एक बड़ा और चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने जा रही है। बिजली की बढ़ती दरों और स्मार्ट मीटर प्रणाली के विरोध में कांग्रेस का यह आंदोलन अगले दो महीनों तक लगातार चलेगा।
आंदोलन की शुरुआत आज (शनिवार) प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस द्वारा आयोजित की जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ हो रही है। इसके तुरंत बाद पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम जनता से संपर्क करेंगे और महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध फॉर्म भरवाएंगे।.
कांग्रेस ने इस दो महीने लंबे आंदोलन के लिए व्यापक रणनीति तैयार की है, जिसके तहत विरोध प्रदर्शन को पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक ले जाया जाएगा। आंदोलन के अंतिम चरण में, दो महीने बाद प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की योजना है।
ईपीएफओ का बड़ा कदम: अब ‘भीम ऐप’ के जरिए होंगे क्लेम सेटलमेंट, सीधे बैंक खाते में आएगी रकम

