फैज़ान अशरफ़
जशपुर राजपरिवार के युवा और ओजस्वी नेतृत्वकर्ता कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव आज अपने जीवन का एक नया वर्ष प्रारंभ कर रहे हैं। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर, जशपुर अंचल सहित उनके समर्थकों में भारी उत्साह है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के रूप में दायित्व संभाल रहे कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव न केवल अपने पूर्वजों की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, बल्कि अपनी आधुनिक सोच और ऊर्जा से जशपुर के विकास को नई गति भी दे रहे हैं।

राजनीति और सेवा की गौरवशाली विरासत
कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव को राजनीति विरासत में मिली है, लेकिन उनकी असली पहचान जनता से उनका सीधा जुड़ाव और अथाह स्नेह है। वे ‘हिंदू हृदय सम्राट’ स्व. दिलीप सिंह जूदेव के प्रपौत्र हैं, जिनका पूरा जीवन धर्म, सेवा और समाज कल्याण के लिए समर्पित रहा। उनके पिता स्व. शत्रुंजय प्रताप सिंह जूदेव ने भी अपने कार्यों से जनमानस के दिलों में जगह बनाई। उनकी माता श्रीमती प्रियंबदा सिंह जूदेव (सदस्य, राज्य महिला आयोग) के संस्कारों ने उनके व्यक्तित्व को और भी अधिक निखारा है।

युवा नेतृत्व: तीसरी पीढ़ी का संकल्प
25 जून 2003 को जन्मे कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने राजकुमार कॉलेज से अपनी शिक्षा पूर्ण की है। युवावस्था से ही वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूती देने के बाद, अब जिला पंचायत उपाध्यक्ष के रूप में वे पूरी निष्ठा से जनसेवा में जुटे हैं। आज उनके जन्मदिन पर उन्हें मिल रही शुभकामनाओं का तांता इस बात का प्रमाण है कि जनता उन्हें एक कुशल और संवेदनशील नेतृत्वकर्ता के रूप में देखती है।

दादा के दिखाए मार्ग पर, विकास की नई राह
शौर्य प्रताप का स्पष्ट मानना है कि राजनीति सेवा का पवित्र साधन है। वे कहते हैं, “मेरे दादाजी स्व. दिलीप सिंह जूदेव के दिखाए मार्ग पर चलना ही मेरे जीवन का संकल्प है।” अपनी कार्यशैली में वे अपने पूर्वजों की दृढ़ता और प्रगतिशील सोच का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हैं। वे न केवल जिले के विकास कार्यों की कमान संभाल रहे हैं, बल्कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी दिन-रात प्रयासरत रहते हैं।

विकास के प्रति प्रतिबद्ध और युवाओं के प्रेरणा स्रोत
विजय विहार पैलेस में आज उनके जन्मदिवस पर समर्थकों और नागरिकों ने उत्साह के साथ उन्हें बधाई दी। समर्थकों का मानना है कि शौर्य प्रताप केवल एक युवा नेता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत हैं। जशपुर की जनता उन्हें विकास के उस चेहरे के रूप में देख रही है, जो भविष्य में क्षेत्र को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।


