लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने पंचायत सहायकों के हितों में एक बड़ा फैसला लेते हुए उनके मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मीडिया को संबोधित करते हुए मंत्री राजभर ने बताया कि पंचायत सहायकों का मानदेय 6,000 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह ही उन्होंने इस विषय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से चर्चा की थी और धरने पर बैठे पंचायत सहायकों की मांगें पूरी तरह जायज हैं। अब यह बढ़ा हुआ पैसा सीधे पंचायत सहायकों के खाते में भेजा जाएगा। इसके साथ ही, पंचायत सहायकों को बड़ी सुरक्षा देते हुए यह नियम बनाया गया है कि अब उन्हें प्रधान और सचिव नहीं हटा सकेंगे; उन्हें हटाने के लिए डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी की जांच अनिवार्य होगी।























