निजी अस्पतालों की मनमानी पर नकेल: 7 दिनों में लगाना होगा रेट चार्ट और डॉक्टरों की डिग्री, आदेश जारी
रायपुर: छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य शासन के वित्त विभाग ने शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते (DA) में वृद्धि कर दी है। इस संबंध में वित्त विभाग द्वारा आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं, जिससे कर्मचारियों के वेतन में इजाफा होगा।
कितना बढ़ा महंगाई भत्ता?
जारी किए गए आदेश के अनुसार, सातवें और छठवें वेतनमान के तहत कार्यरत कर्मचारियों के डीए में बढ़ोतरी की गई है:
- सातवें वेतनमान के अंतर्गत: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि की गई है, जिसके बाद कुल डीए की दर 58% से बढ़कर 60% हो गई है।
- छठवें वेतनमान के अंतर्गत: कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि की गई है, जिससे कुल डीए की दर 257% से बढ़कर 262% हो गई है।

Oplus_16908288 
Oplus_16908288
शासकीय सेवकों और उनके आश्रितों के लिए 2026-27 हेतु 152 निजी अस्पताल अधिकृत, अब कैशलेस व CGHS दरों पर होगा इलाज
कब से मिलेगा लाभ?
- बढ़े हुए महंगाई भत्ते की यह राशि दिनांक 1 नवंबर, 2026 से देय होगी, जिसका भुगतान नवंबर 2026 माह से शुरू कर दिया जाएगा।
- महंगाई भत्ते की गणना कर्मचारी के मूल वेतन (Basic Pay) के आधार पर की जाएगी, जिसमें विशेष वेतन (Special Pay) और व्यक्तिगत वेतन (Personal Pay) शामिल नहीं होंगे।
- यह आदेश यूजीसी (UGC), एआईसीटीई (AICTE), कार्यभारित तथा आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों की सेवा के सदस्यों पर भी लागू होगा।


