रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे और बदलते सुरक्षा हालातों के बीच राज्य सरकार ने प्रदेश की वीआईपी (VIP) सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। गृह विभाग की ‘प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप’ (प्रोटेक्शन रिव्यू कमेटी) की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद अवर सचिव परमानंद नेताम द्वारा इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। नए आदेश के तहत बस्तर संभाग के 47 नेताओं की श्रेणीबद्ध सुरक्षा व्यवस्था समाप्त कर अब संबंधित पुलिस अधीक्षकों (SP) के विवेक पर स्थानीय खतरे के अनुसार सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है, जबकि प्रदेश के 100 से अधिक नेताओं व विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा श्रेणी में कटौती की गई है।
आयुष्मान भारत योजना में बड़ा बदलाव की तैयारी: अब सरकारी अस्पतालों में ही मिलेंगे 112 आरक्षित उपचार पैकेज; गुर्दे की पथरी, बवासीर, एनीमिया और आंखों की जांच समेत 89 नई बीमारियां जुड़ेंगी, 1 दिसंबर से लागू करने की तैयारी
इन 9 दिग्गजों की सुरक्षा Z+ से घटाकर ‘Z’ श्रेणी की गई:
गृह विभाग के आदेश के मुताबिक, बस्तर से जुड़े प्रमुख मंत्रियों, विधायकों और दिग्गज नेताओं की सुरक्षा Z+ से कम करके अब ‘Z’ श्रेणी कर दी गई है:
-
केदार कश्यप (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)
-
कवासी लखमा (विधायक, कोंटा)
-
दीपक बैज (पूर्व लोकसभा सांसद, बस्तर)
-
महेश गागड़ा (पूर्व मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन)
-
देवती कर्मा (पूर्व विधायक, दंतेवाड़ा)
-
चंदन कश्यप (पूर्व विधायक, नारायणपुर)
-
छबिन्द्र कर्मा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, दंतेवाड़ा)
-
आशीष कर्मा (पुत्र स्व. महेंद्र कर्मा व डिप्टी कलेक्टर, महासमुंद)
-
दिव्यराज कर्मा (पुत्र स्व. महेंद्र कर्मा)
छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक: ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल और उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बड़े फैसले
सीएम की पत्नी कौशल्या साय समेत 23 प्रमुख लोगों को मिली ‘Y+’ सुरक्षा:
आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय की सुरक्षा भी Z से घटाकर ‘Y+’ श्रेणी कर दी गई है। इसके अलावा अन्य प्रमुख नेताओं को भी Y+ श्रेणी में रखा गया है (जबकि मंत्री रामविचार नेताम की Y+ सुरक्षा यथावत रखी गई है):
-
सांसद व विधायक: सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक उमेश पटेल (खरसिया), लता उसेंडी (कोंडागांव), विक्रम उसेंडी (अंतागढ़), लखेश्वर बघेल (बस्तर), आशाराम नेताम (कांकेर), नीलकंठ टेकाम (केशकाल), विनायक गोयल (चित्रकोट) और सावित्री मंडावी (भानुप्रतापपुर)।
-
पूर्व सांसद, पूर्व विधायक व अन्य: पूर्व सांसद दिनेश कश्यप व मोहन मंडावी, पूर्व विधायक संतोष बाफना, संतराम नेताम, मोहनलाल मरकाम, राजमन बेंजाम, अनूप नाग, दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक ओजस्वी मंडावी, स्व. महेंद्र कर्मा के भाई सत्यनारायण कर्मा, कांग्रेस नेता अवधेश गौतम, सुकमा के कवासी हरीश लखमा और कवासी बोनके लखमा। (नोट: बीजापुर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष जमुना सकनी से Y+ सुरक्षा श्रेणी हटाने का निर्णय लिया गया है।)
सरगुजा में खत्म हुआ 17 लोगों की जान लेने वाले ‘कबरा’ हाथी का आतंक: 6 दिनों के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग को मिली बड़ी सफलता
कई नेताओं की सुरक्षा घटकर हुई ‘Y’ श्रेणी:
प्रोटेक्शन रिव्यू ग्रुप की अनुशंसा पर राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, विधायक इंद्रशाह मंडावी (मोहला-मानपुर), पूर्व विधायक पिंकी शिवराज शाह व सेवक राम नेताम, वन विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, मुन्नाराम मरकाम, सत्तार अली, बलराम मौर्य, धनीराम बारसे और जी. वेंकट को अब ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।
कई को ‘X’ श्रेणी और 2 PSO की सुरक्षा:
-
केवल ‘X’ श्रेणी: राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, पूर्व एसपी प्रभात कुमार, डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू, पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह, तेजकुंवर नेताम, भुनेश्वर सिंह बघेल, मंतूराम पवार, जिला पंचायत सदस्य नंदलाल मुड़ामी, कोरसा सन्नू, संजय शोरी, हुंगाराम मरकाम और विश्वराज सिंह को ‘X’ श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
-
‘X’ श्रेणी के साथ 2 PSO (और 1 PSO): आरडीए अध्यक्ष नंदकुमार साहू, पूर्व विधायक दूजराम बौद्ध, विजयनाथ सिंह, डॉ. बालमुकुंद देवांगन, राजेंद्र राय, राजमहंत सांवला राम डाहरे, पुरुषोत्तम कंवर, अवधेश चंदेल, पूर्व मनोनीत सांसद इंग्रीड मैकालाउड, पूर्व मनोनीत विधायक बर्नार्ड जोसफ रोड्रिक्स, डॉ. रामप्रताप सिंह, जागेश्वर साहू और रामबाबू गौतम को X श्रेणी के साथ 2 पीएसओ (PSO) दिए गए हैं। वहीं बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा को X श्रेणी के साथ 1 पीएसओ दिया गया है।
छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा 2027: 12वीं और 10वीं की मुख्य परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, जानिए कब से शुरू होंगे पेपर
5. बस्तर के 47 नेताओं की श्रेणीबद्ध सुरक्षा समाप्त, अब स्थानीय SP करेंगे व्यवस्था:
गृह विभाग ने बस्तर संभाग (सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और जगदलपुर) के 44 से अधिक (कुल 47) स्थानीय जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की राज्य स्तरीय श्रेणीबद्ध सुरक्षा समाप्त कर दी है। इनमें स्व. उदय मुदलियार की पत्नी अलका मुदलियार व पुत्री मिनी मुदलियार, भाजपा नेता विवेक यादव, राघवेंद्र सिंह गौतम, मनोज देव, कमलेश कारम, श्रीनिवास मुदलियार, लवकुमार रायडू, अभिलाष तिवारी, जैकी कश्यप, सुधीर पांडेय, मनीष सुराना, कमला नाग, योगेंद्र पांडेय और दयाशंकर पटेल आदि शामिल हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब स्थानीय सुरक्षा खतरे को देखते हुए संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) आवश्यकतानुसार इनके लिए समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराएंगे।



