सी. पी. एम कला एवं विज्ञान महाविद्यालय सारंगढ़ के NSS इकाई के सात दिवशीय विशेष शिविर ग्राम ~ लिमगांव (वि.ख ~सारंगढ़,जिला ~ सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़)में आयोजन किया गया है। आयोजन दिनाँक 14/11/2026/ को माध्यमिक शाला लिमगांव सारंगढ़ में प्रथम दिवस आयोजित हुआ ।
दिनांक – 17/11/2026
सी.पी.एम. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, सारंगढ़ की NSS इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का आज दिनांक 17/11/2026 को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर प्रार्थना की। इसके पश्चात 6:00 से 7:00 बजे तक योगाभ्यास एवं व्यायाम किया गया।
8:30 बजे सभी स्वयंसेवकों द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में स्वच्छता एवं साफ-सफाई का कार्य किया गया।
2:00 से 4:00 बजे तक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), युवा एवं शिक्षा नीति के विषय में जानकारी दी गई। इसके पश्चात सरस्वती पूजा एवं स्वागत कार्यक्रम हुआ।
4:00 से 5:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 5:00 से 6:00 बजे तक ग्राम भ्रमण किया गया। इसके बाद सभी स्वयंसेवक शिविर स्थल पर वापस आए और भोजन वितरण किया गया।
—
दिनांक – 18/11/2026
सी.पी.एम. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, सारंगढ़ की NSS इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन दिनांक 18/11/2026 को सुबह कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी स्वयंसेवकों द्वारा एक साथ मिलकर प्रार्थना की गई। इसके पश्चात 6:00 से 7:00 बजे तक योगाभ्यास एवं व्यायाम किया गया।
8:30 बजे सभी स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्य किया गया।
1:00 बजे भोजन वितरण किया गया। तत्पश्चात 2:00 से 4:00 बजे तक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं के सामाजिक जीवन एवं उनके कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी गई।
इसके बाद 4:00 से 5:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा शाम 5:00 से 6:00 बजे तक विभिन्न गतिविधियाँ की गईं। इसके पश्चात सभी स्वयंसेवकों को भोजन वितरण किया गया।
दिनांक – 19/11/2026
सी.पी.एम. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, सारंगढ़ की NSS इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन दिनांक 19/11/2026 को सुबह कार्यक्रम अधिकारी एवं सभी स्वयंसेवकों द्वारा प्रार्थना की गई। इसके पश्चात 6:00 से 7:00 बजे तक योगाभ्यास एवं व्यायाम किया गया।
8:30 बजे सभी स्वयंसेवकों द्वारा शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में स्वच्छता एवं जागरूकता संबंधी कार्य किया गया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में रंगोली बनाने का कार्य किया गया।
1:00 बजे भोजन वितरण किया गया। तत्पश्चात 2:00 से 4:00 बजे तक बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के विषय में जानकारी दी गई।
4:00 से 5:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 6:00 से 7:00 बजे तक योगाभ्यास एवं सामूहिक बैठक आयोजित की गई। इसके बाद रात 8:00 से 10:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मनोरंजन का आयोजन किया गया।



