CM योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 साल की उम्र में निधन, पैतृक गांव में ली अंतिम सांस
रायपुर। अकवान चक्रवात के कारण फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत देने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार हर प्रभावित किसान के साथ मजबूती से खड़ी है और किसी भी किसान को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।
कलेक्टरों को त्वरित सर्वेक्षण के निर्देश मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चक्रवात से प्रभावित फसलों की क्षति का तत्काल सर्वेक्षण कराएं। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण का कार्य पारदर्शी और त्वरित गति से पूरा किया जाए, ताकि कोई भी पात्र किसान सहायता से वंचित न रहे।
दोहरे माध्यम से मिलेगी आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री ने बताया कि सर्वेक्षण रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को दो प्रमुख माध्यमों से आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा:
राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के प्रावधानों के अंतर्गत पात्रतानुसार सभी प्रभावित किसानों को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।जिन किसानों की फसलें बीमित हैं, उन्हें संबंधित फसल बीमा योजना के नियमों के तहत पात्र बीमा दावा (क्लेम) राशि जल्द से जल्द दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
पुलिस और जेलकर्मियों के बच्चों के लिए बड़ी सौगात: नीट और जेईई की कोचिंग फीस में मिलेगी 50% तक की छूट
सीएम श्री साय ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक कदम प्राथमिकता के आधार पर उठाए जाएं।



