केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने वर्ष 2027 में होने वाली दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए असेसमेंट स्कीम और प्रश्नपत्र के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह से पिछले सत्र जैसी ही रहेगी।
छात्रों की तैयारी को आसान बनाने के लिए बोर्ड ने बारहवीं के 79 और दसवीं के 61 विषयों के सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी हैं। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रारूप, समय प्रबंधन और उत्तर लिखने के सही तरीकों को समझने में मदद मिलेगी।























