दीपावली के इस पावन पर्व की सुबह जशपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कुनकुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर स्थित सलियाटोली के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां सुबह करीब पांच बजे तेज रफ्तार रॉयल बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
धरती छोड़िए, अब चाँद पर आशियाना बसाने का मौका! नासा ने शुरू की नए अंतरिक्ष यात्रियों की भर्ती, जल्द करें आवेदन
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रॉयल बस हजारीबाग से यात्रियों को लेकर संबलपुर की ओर जा रही थी, जबकि दूसरा वाहन यानी ट्रक जशपुर की तरफ आ रहा था। सलियाटोली हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिससे भारी नुकसान हुआ और ट्रक चालक की जान चली गई।
जशपुर में घर से दूर रह रहे नौकरीपेशा लोगों के लिए शुरू हुई टिफिन सेवा, अब मिलेगा घर जैसा भोजन आज ही बुक कीजिये
गनीमत यह रही कि इस बड़े हादसे में बस में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जिससे एक बड़ा टल गया। दीपावली की खुशियों के बीच सुबह-सुबह घटी इस दुर्घटना से पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई तथा मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।



