छत्तीसगढ़ शासन के संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएँ ने स्वास्थ्य संस्थानों में मूल पदस्थ संस्थाओं से अन्यत्र संस्थाओं में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों के संलग्नीकरण को समाप्त करने के संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं। फरवरी-मार्च 2026 सत्र में मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण द्वारा सदन में दिए गए आश्वासन के पालन में यह प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है।

संचालनालय द्वारा सभी संयुक्त संचालकों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षकों को पहले भी 12 मार्च 2026 को पत्र भेजकर 3 दिवस के भीतर संलग्नीकरण समाप्त कर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि, निर्धारित समय में वांछित जानकारी प्राप्त न होने के कारण विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है।
अब प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संलग्नीकरण समाप्ति का प्रमाण पत्र और पूरी जानकारी निर्धारित प्रारूप में अगले 3 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से संचालनालय को उपलब्ध कराएं।























